फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl jumped from an e-rickshaw to escape molestation in Lucknow see video four accused sent to jail

Lucknow News: छेड़छाड़ से बचने के लिए ई-रिक्शा से कूदी युवती, वीडियो आया सामने; चार आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 23 May 2025 11:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 11:44 PM IST
सार

राजधानी में छेड़छाड़ से बचने के लिए युवती अपनी जान की परवाह किए बगैर ई-रिक्शा से कूद गई। इसका वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

विज्ञापन
girl jumped from an e-rickshaw to escape molestation in Lucknow see video four accused sent to jail
छेड़छाड़ से बचने के लिए ई-रिक्शा से कूदी युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में शराब के नशे में धुत ई-रिक्शा चालक द्वारा युवती से छेड़छाड़ के मामले में एक वीडियो सामने आया है। इसमें युवती ई-रिक्शा से कूदते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इंस्पेक्टर प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में चालक और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आजमगढ़ की युवती अपने मामा के यहां हुसैनगंज आई थी। सोमवार को बर्लिंग्टन चौराहे से किसी काम से टेढ़ी पुलिया जा रही थी। टेढ़ी पुलिया के पास चालक से ई-रिक्शा रोकने के लिए कहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

आरोप है कि नशे में चालक और उसके साथियों ने अश्लील हरकत की। खौफ में युवती चलती ई-रिक्शा से कूद गई थी। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने फैजुल्लागंज में रहने वाले अनुज गुप्ता, सत्यम सिंह, अनिल सिन्हा और रंजीत चौहान को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed