{"_id":"61a92741bc6da61f6c680c91","slug":"girl-found-dead-lucknow-news-lko6071375173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंथरा में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंथरा में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बंथरा के गढ़ी चुनौटी गांव में बुधवार रात जीजा के घर से लौटी युवती का शव बृहस्पतिवार सुबह बाग में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला बताकर छानबीन करने की बात कही है।
बंथरा के गढ़ी चुनौटी गांव निवासी हीरालाल की बेटी कुसुम (21) करीब दो माह से उन्नाव के अजगैन स्थित कुशहरी गांव में बड़ी बहन शशि के घर में रह रही थी। बुधवार रात ही वह बहन के घर से लौटी थी। बृहस्पतिवार सुबह वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकली मगर काफी देर तक नहीं लौटी। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो अपने ही बाग में एक पेड़ पर साड़ी से बंधे फंदे पर कुसुम का शव लटका मिला।
बंथरा इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि युवती का गांव के ही दूसरी बिरादरी के एक युवक से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे मगर परिवारीजन विरोध कर रहे थे। विवाद की नौबत आने पर कुसुम को बड़ी बहन के घर भेज दिया गया था। बुधवार को ही वह जीजा के घर से लौटी थी। आशंका है कि प्रेमी से कुछ बातचीत होने पर उसने आवेश में खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।