फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl fall in gomti river, died

पक्का पुल की टूटी रेलिंग से गोमती में गिरी किशोरी की मौत

Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
girl fall in gomti river, died
लखनऊ। पूजन सामग्री का गोमती में विसर्जन करने मां और भाई-बहन संग गई किशोरी पक्का पुल की टूटी रेलिंग से नदी में गिर गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी को नदी से निकलवाया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि मड़ियांव के फैजुल्लागंज में रहने वाली आरती शर्मा शनिवार सुबह आठ बजे अपनी बेटी अंजलि (14), पूजा व बेटे रवि के साथ भगवान की पुरानी मूर्तियां, पुराने कैलेंडर व पूजन सामग्री नदी में विसर्जित करने पक्का पुल गई थीं। ये लोग पुल पर जहां से पूजन सामग्री नदी में विसर्जित कर रहीं थीं वहां की रेलिंग टूटी थी। ऐसे में अचानक संतुलन बिगड़ने से अंजलि पुल से नदी में गिर गई। आरती के शोर मचाने पर वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। पक्का पुल के पास स्थित पुलिस बूथ पर सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर नदी में उतारे। कुछ देर में ही गोताखोरों ने अंजलि को नदी से निकाल लिया मगर तब तक उसकी मौत होे चुकी थी। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मां के साथ फूलों की झालर बनाते थे बच्चे
लखनऊ। आरती शर्मा के पति मजदूरी करते हैं। ऐसे में घर खर्च में हाथ बंटाने के लिए आरती और तीनों बेटियां व बेटा फूलमंडी से रोज फूल लाकर झालर बनाकर बेचते हैं। शनिवार को आरती बेटी अंजलि, पूजा व बेटे रवि संग सुबह फूल मंडी से पैदल घर लौटते वक्त पक्का पुल पर पुरानी पूजन सामग्री व मूर्तियां विसर्जित करने लगीं, तभी हादसा हो गया। अंजलि की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed