फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur Rape Case News: girl dies after physically assaulted by two men in balrampur up

अब बलरामपुर में दोहराई गई हाथरस जैसी दरिंदगी, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने तोड़ा दम

Thu, 01 Oct 2020 11:53 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Balrampur Rape Case News: girl dies after physically assaulted by two men in balrampur up
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

गैसड़ी में घर से एडमिशन लेने के लिए निकली छात्रा का गांव के ही कुछ दरिंदों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के किसी तरह घर पहुंची छात्रा की हालत देख घर वाले परेशान हो गए। वह फौरन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन के दौरान घटना का खुलासा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


मामला गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे परिजनों से यह बता कर निकली घर से निकली थी कि वह एक निजी महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए जा रही है। छात्रा की मां के अनुसार उसकी बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की। इसी बीच छात्रा बदहवास एवं गंभीर हालत में घर पहुंची। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई और कहा कि उसे एक युवक कॉलेज ले गया था। प्रवेश के बाद वही युवक उसे लेकर गैसड़ी बाजार पहुंचा और अपने घर/ दुकान ले गया। जहां उस युवक तथा उसके चाचा ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा की हालत खराब हो गई। 
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने घबराकर उसे घर पहुंचने से पहले एक निजी चिकित्सक को बुलाकर छात्रा के इलाज का इलाज कराने की बात कही थी। उन्होंने एक डॉक्टर को घर पर बुलाया भी। लेकिन हालत गंभीर तथा मामला संदिग्ध होने के चलते चिकित्सक ने छात्रा का इलाज करने से मना कर दिया तथा उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई है। बुधवार सुबह गैसड़ी की पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों की आशंका पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस संबंध में देर शाम पुलिस के आला अफसर कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने की मामले की पुष्टि 
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया था। जांच के बाद पता चला कि कॉलेज में दाखिला के लिए छात्रा को एक युवक कॉलेज तक ले गया था। दाखिला के बाद उसे वह वापस ले आया और एक कमरे में युवक तथा उसके चाचा ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत खराब होने पर दोनों ने छात्रा का इलाज कराने की भी कोशिश की। मामला ठीक न होने पर दोनों ने छात्रा को गंभीर हालत में घर पर छोड़ आए। परिजन छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी चाचा शाहिद व भतीजे साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर

बलरामपुर में हाथरस जैसी घटना, कड़ी कार्रवाई हो: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस के बाद बलरामपुर में बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अखिलेश ने बुधवार रात ट्वीट किया, हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है। घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गई है। श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed