{"_id":"acf696e9d7bc63bf78fc9498c221fe6a","slug":"girl-denied-to-marry-with-older-groom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 साल की दुल्हन और 53 साल का दूल्हा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 साल की दुल्हन और 53 साल का दूल्हा!
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 Jun 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर के रामनगर (भदरसा) गांव में बूढ़ा दूल्हा देख लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। रात में बारात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
रामनगर गांव में रहने वाली एक लड़की के माता-पिता दिवंगत हो चुके हैं। चाचा उसकी परवरिश कर रहे हैं।
बताया गया कि चाचा की माली हालत ठीक नहीं है। उनके पास इतना पैसा नहीं है कि भतीजी की शादी कर सके। गांव वालों ने उसकी शादी के लिए चंदा जुटाया।
इसके बाद चाचा ने शादी रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा निवासी नितिन से तय की। शनिवार रात बारात रामनगर पहुंची।
द्वारचार के बाद बारातियों और जनातियों में दूल्हे की उम्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई। 18 वर्षीय लड़की को पता चला कि दूल्हा 53 साल का है। इसका पता चलते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। बारात लौट गई।