{"_id":"59a501ad4f1c1ba4018b46ac","slug":"girl-dead-body-found-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला की हाथ-पैर बांधकर हत्या, बोरे में बंद कर फेंका शव, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हाथ-पैर बांधकर हत्या, बोरे में बंद कर फेंका शव, तस्वीरें
Wed, 30 Aug 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में हसनगंज थाना क्षेत्र में मोहन मीकिन के पास मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला की हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बोरा खुलवाया तो होश उड़ गए। शव निर्वस्त्र था और हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। गला भी रस्सी से कसा हुआ था। पेट फटा था। इलाकाई लोगों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई है।
पुलिस शव सात से आठ दिन पुराना होने की आशंका जता रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर पीके झा ने कहा कि राजधानी व आसपास के जनपदों से गुमशुदा महिलाओं का पता लगाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बोरे में बंद शव मोहन मीकिन के पास गुड़ियन टोला बंधा से नीचे झाड़ियों में पड़ा था। मंगलवार सुबह दुर्गंध आने पर इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद ही बदमाश महिला का शव बोरे में बंद करके यहां फेंक गए थे।
दुर्गंध आने पर लोगों को शव के बारे में पता चला। बोरे में लाश मिलने की खबर सुनते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में कोई निशान या लिखावट नहीं है। बोरे के भीतर से भी ऐसा कोई चिह्न या सामान नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान की जा सके। राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों से बीते एक सप्ताह के दौरान गायब हुई महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। शव को शिनाख्त के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी।
2 of 4
इलाके में रहता है सन्नाटा
इंस्पेक्टर ने बताया कि पक्का पुल से बंधे की सड़क रेलवे क्रॉसिंग पर बंद हो जाती है। कोई भी व्यक्ति शव फेंककर आगे जाने की सोचेगा तो उसे क्रॉसिंग से वापस पक्का पुल पर आना होगा। इलाकाई लोगों का कहना है कि सन्नाटा होने के चलते कोई भी बाइक, स्कूटर अथवा कार से आसानी से शव यहां फेंककर गायब हो सकता है।
3 of 4
गुमशुदा महिलाओं का ब्यौरा खंगाल रही पुलिस
हसनगंज पुलिस राजधानी के थानों से गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड निकलवाया है। आसपास के जिलों से भी लापता महिलाओं की सूची मांगी गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतका को कहीं उसके पति न ही मारकर शव ठिकाने न लगा दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मॉर्च्युरी पहुंचा युवक नहीं पहचान सका शव
बोरे में लाश मिलने की सूचना पाकर मंगलवार शाम मॉर्च्युरी पहुंचा पारा, चुन्नूखेड़ा निवासी जितेंद्र शव की हालत खराब होने के चलते पहचान नहीं सका। उसने बताया कि उसकी पत्नी शोभा (38) 20 जुलाई से चौक के मौलवी अनवर बाग से लापता है। चौक कोतवाली में केस भी दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।