{"_id":"67aee3a1ba3797a8ed069c6e","slug":"girl-crushed-by-pickup-dies-on-the-spot-in-shravasti-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: घर के बाहर खेल रही बालिका को पिकअप ने रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: घर के बाहर खेल रही बालिका को पिकअप ने रौंदा, मौके पर ही मौत
Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, इकौना (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, इकौना (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
सार
इकौना के श्रावस्ती जिले में डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा में शुक्रवार घर के बाहर खेल रही बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती के डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा में शुक्रवार घर के बाहर खेल रही बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा निवासी आद्या प्रसाद उर्फ ज्ञानी गौतम की पुत्री अर्चना (7) शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गल्ला लादकर निकली तेज रफ्तार पिकअप ने बालिका को रौंद दिया जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पिकअप सहित चालक मौके से फरार हो गया। ज्ञानी गौतम के अनुसार पिकअप विक्की कसौधन की थी। जो स्वयं पिकअप चला रहा था जिसने शराब पी रखी थी। परिजनों की सूचना पर पीआरवी के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को थाने लाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।