{"_id":"a825a264540086a3629df29777a33f26","slug":"girl-committed-suicide-in-jalaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लेती पुलिस तो वो न करती सुसाइड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लेती पुलिस तो वो न करती सुसाइड!
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के मामले में शोहदे के परिजनों की धमकी से आजिज युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह युवती के परिजनों ने उसका शव फंदे से झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि जेल में बंद शोहदे के परिवारीजन लगातार बेटी को मुकदमा वापस लेने पर धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
इसकी शिकायत भी कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार शाम भी शोहदे की मां ने धमकी दी थी, जिससे घबराकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कस्बे के एक गांव निवासी मजदूर की 18 वर्षीय बेटी का शव सुबह घर पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।