{"_id":"66e6db6c0a9e695a260271cb","slug":"girl-cheated-of-rs-237-lakh-in-the-name-of-sending-gift-from-england-lucknow-news-c-13-lko1027-874245-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से 2.37 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से 2.37 लाख की ठगी
Sun, 15 Sep 2024 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंग्लैंड से गिफ्ट भेजने के नाम पर जालसाज ने गुडंबा की नीतू शुक्ला से 2.37 लाख रुपये ठग लिए।गुडंबा पुलिस ने आरोपी व एयरलाइंस कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
नीतू के मुताबिक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। वेबसाइट पर उनकी पहचान इंग्लैंड निवासी राधे व्हस्ले राना से हुई। 20 अगस्त को राधे व्हस्ले ने कॉल कर कहा कि उसने इंग्लैंड से गिफ्ट भेजा है, जो दो दिन बाद उन्हें मिल जाएगा। एक दिन बाद गोला एयरलाइंस के दो नंबरों से कॉल आई। फोनकर्ता ने इंग्लैंड से भेजे गए गिफ्ट के क्लियरेंस के नाम पर 42,600 रुपए मांगे। भुगतान करने पर युवक ने उनसे पार्सल में विदेशी करेंसी (पाउंड) होने के बात कही और इसे मनी लॉन्डि्रंग का केस बताया। चार्जेस के रूप में 1.95 लाख रुपये फिर मांगे। पीड़िता ने इसका भुगतान भी कर दिया। जालसाजों ने फिर कॉल कर चार लाख और देने का दबाव बनाया तो ठगी का अहसास हुआ।