फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl burn alive by couple in gonda

रंंजिश में पड़ोसी की लड़की को जिंदा जलाया

Sun, 20 Mar 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
girl burn alive by couple in gonda
बेरहमी से पीटकर ज‌िंदा जलाया - फोटो : Demo
गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव में शुक्रवार की रात एक युवती को पड़ोस के रहने वाले दंपती ने मारपीटकर जिंदा जला दिया। युवती की चीख सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े तो आरोपी दंपती भाग निकले। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर बाद मौत हो गई। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली देहात में आरोपी दंपती के खिलाफ मारपीट व जिंदा जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अब पहले से दर्ज मारपीट व जिंदा जलाने के मुकदमे में गैर हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव के रहने वाले श्यामू की पड़ोस के लल्लू से रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर रात गर्मी के कारण श्यामू की बेटी माला देवी (18) घर से बाहर निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखें सुनकर दौड़े परिजन

girl burn alive by couple in gonda
इलाज के दौरान हो गई मौत - फोटो : demo pic
वह घर के बाहर टहल रही थी, तभी पड़ोसी लल्लू अपने घर से बाहर निकला और माला देवी को पीटने लगा। श्यामू के मुताबिक इसी बीच लल्लू की पत्नी भी वहां आ गई और दोनों ने मिलकर उसकी बेटी को मारपीटकर जिंदा जला दिया। 

श्यामू ने बताया कि आग से जल रही माला की चीख सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े तो लल्लू व उसकी पत्नी भाग निकले। गंभीर हालत में माला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।

इस मामले में श्यामू ने देहात कोतवाली में लल्लू व उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट व जिंदा जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed