फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl broke her marriage on giving dowry

दहेज में बाइक मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात

Mon, 11 May 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 11 May 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
girl broke her marriage on giving dowry

निगोहां में शनिवार शाम एक किसान ने पूरी हसरत के साथ दरवाजे आई बारात का स्वागत किया। रीति-रिवाजों के साथ बेटी का निकाह भी हो गया। इसके बाद दूल्हे ने दहेज में बाइक न मिलने पर बवाल शुरू कर दिया।

विज्ञापन


समझाने पहुंचे दुल्हन के भाई की भी उसने पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कई घंटे नोकझोंक चलती रही। आखिरकार दुल्हन ने दहेज लोभियों के संग जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन समझौता नहीं हो सका। निगोहां के भगवानगंज के किसान रशीद ने बेटी शबनमबानो का निकाह रजनीखंड शारदानगर तेलीबाग निवासी रहमतउल्ला के बेटे सद्दाम से तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बाइक लौटने को तैयार नहीं था दूल्हा

girl broke her marriage on giving dowry

शनिवार को बड़े ही गर्मजोशी के साथ रशीद ने बारात का स्वागत किया और अपनी क्षमता से बढ़कर इंतजाम किए। जिसे देखकर बाराती भी काफी खुश नजर आ रहे थे। सद्दाम के साथ शबनमबानो का निकाह हुआ।

इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाइयां दीं। बधाइयों का दौर चल ही रहा था कि सद्दाम ने दहेज में बाइक की मांग कर दी। लड़की के घरवालों ने गरीबी का हवाला देकर बाइक देने में असमर्थता जर्ताई।

इसके बावजूद सद्दाम बाइक की मांग को लेकर अड़ा रहा। बात बढ़ती देखकर शबनमबानो का भाई बाबू दूल्हे को समझाने पहुंचा, लेकिन वह बगैर बाइक वापस लौटने को तैयार नहीं हुआ।

दूल्हे और दुल्हन के भाई की जमकर हुई लड़ाई

girl broke her marriage on giving dowry

बाबू ने दूल्हे के हाथ-पांव तक जोड़े, लेकिन फिर भी दहेज का लोभ कम नहीं हुआ। दूल्हे ने लड़की के भाई को अपशब्द कह दिए तो वह भी आपा खो बैठा।

इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट भी हुई और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद दुल्हन ने भी दहेज लोभियों संग जाने से मना कर दिया।

लड़की की मां उमतुननिशा ने भी बेटी को बारात संग विदा करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। रशीद के पड़ोसियों ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

निगोहां थाने में भी रविवार सुबह इसे लेकर पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन दहेज लोभियों के घर जाने को तैयार नहीं हुई। इससे बगैर दुल्हन के ही बारात लेकर दूल्हा लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed