फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gifts to UP: Hotel-resort will open with Rs 33 thousand crores, Taj will open in Ayodhya and Gorakhpur

यूपी को तोहफे: 33 हजार करोड़ से खुलेंगे होटल-रिसॉर्ट,अयोध्या व गोरखपुर में ताज, तो वाराणसी में हॉलिडे इन

Thu, 15 Feb 2024 09:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Feb 2024 09:50 PM IST
सार

यूपी के कई शहरों में फाइव और सेवन स्टार होटल खुलने जा रहे हैं। होटल के साथ प्रदेश में हेली सेवाएं, थीम पार्क, क्रूज लाइन, वेलनेस स्पा आदि सेवाएं भी शुरू होंगी। 

विज्ञापन
Gifts to UP: Hotel-resort will open with Rs 33 thousand crores, Taj will open in Ayodhya and Gorakhpur
होटल हॉलिडे इन - फोटो : Internet

विस्तार

19 फरवरी को होने वाले भूमि पूजन समारोह में पर्यटन क्षेत्र की 33,390 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतारेंगी। इसके तहत प्रदेश में ताज, लीला पैलेस, हिल्टन, हॉलिडे इन, क्राउन प्लाजा आदि नामी संस्थान अपने होटल, रिसॉर्ट खोलेंगे। जीबीसी में पर्यटन क्षेत्र की 824 परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक 80 फीसदी होटल व रिसॉर्ट से संबंधित हैं।

विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश में कई होटल, रिसॉर्ट, कनवेंशन सेंटर, हेरिटेज होटल, हेली सेवाएं, थीम पार्क, क्रूज लाइन, वेलनेस स्पा आदि खुलेंगे। वाराणसी के बाद जहां अयोध्या में क्रूज की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। वहीं अयोध्या, काशी, प्रयागराज को लेते हुए हेली सेवाएं भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अनुसार जीबीसी में शामिल योजनाओं के अनुसार सर्वाधिक 6730 करोड़ का निवेश वाराणसी, 4318 करोड़ का अयोध्या, 3286 करोड़ का मथुरा, 3155 करोड़ का हापुड़, 2982 करोड़ का लखनऊ, 1824 करोड़ का आगरा, 1108 करोड़ का प्रयागराज, 915 करोड़ का गोरखपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख निवेशक व जिले
ताज विवांता- गोरखपुर
ताज विवांता व जिंजर होटल- अयोध्या
हॉलिडे इन व डबल ट्री- वाराणसी
लिल्टन व क्राउन प्लाजा- लखनऊ
लीला पैलेस व रिसॉर्ट, थीम पार्क- आगरा
वेलनेस रिसॉर्ट (शौर्य नैचुरोपैथी)- प्रयागराज
मैरिएट (वेस्टर्न रिसॉर्ट एंड स्पा)- संत कबीर नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed