{"_id":"5c802cd7bdec2214074be586","slug":"gift-of-9784-crore-to-the-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की राह : राजधानी को आज मिलेंगे 9784 करोड़ के तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की राह : राजधानी को आज मिलेंगे 9784 करोड़ के तोहफे
Thu, 07 Mar 2019 01:55 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कुकरैल पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी को 9784.59 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों की सौगात बृहस्पतिवार को मिलेगी। इससे जहां विकास को रफ्तार मिलेगी, शहर में जाम का झाम भी कम होगा। कुकरैल पुल और आउटर रिंगरोड के पहले भाग के लोकार्पण के बाद इनर रिंगरोड से बिना जाम में फंसे सात मिनट में गोमती बैराज पहुंचा जा सकेगा।
वहीं, आउटर रिंगरोड से 20 मिनट में कुर्सी रोड से अयोध्या मार्ग तक पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए सर्विस लेन और मुख्य सड़क दोनों का उपयोग वाहनों की आवाजाही के लिए किया जा सकेगा। इससे मुंशीपुलिया और पॉलीटेक्निक चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
सौगातों की शुुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रोजेक्टों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ होगी। झूलेलाल वाटिका में होने वाले कार्यक्रम में 1.14 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास होना है।
विज्ञापन
इनमें राजधानी के लिए 9,784 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हैं। इनके अलावा सांसद राजनाथ सिंह और सांसद अशोक बाजपेयी की निधि से भी 64 कामों के शिलान्यास होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या के अलावा प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री, मेयर संयुक्ता भाटिया और विधायक होंगे।
गोमती के विकास पर भी ध्यान
केंद्रीय गृहमंत्री व सांसद राजनाथ सिंह के प्रयासों से शहरी की जीवनदायिनी गोमती नदी के विकास का भी काम होगा। इसमें गिरने वाले नालों को बंद कराने और पानी को शुद्ध करने के लिए नमामि गंगे परियोजना में 298 करोड़ रुपये कामों का शिलान्यास होना है। इन कार्यों के लिए जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के नमामि गंगे कार्यक्रम में जल निगम की गोमती प्रदूषण नियंत्रण परियोजना इकाई काम करेगी।
सुल्तानपुर, वाराणसी पहुंचना अब आसान
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से सुल्तानपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। 3,332 करोड़ रुपये से पूरे हुए इस काम से अब सुल्तानपुर और इससे आगे वाराणसी तक जाना सुगम हो गया है। दोनों शहरों तक पहुंचने के लिए समय भी आधा लगेगा।
कानपुर के लिए बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
लखनऊ से कानपुर पहुंचना भी अब आसान हो जाएगा। केवल 45 मिनट में कानपुर पहुंचने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बन रहा है। प्रोजेक्ट पर एनएचएआई 4700 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बृहस्पतिवार को इसका शिलान्यास होगा।
शहर के दो चौराहों पर भी खत्म होगा जाम
इनर रिंगरोड पर टेढ़ीपुलिया और सीतापुर हाइवे पर इंजीनियरिंग चौराहे से आईआईएम तिराहे तक फ्लाईओवर भी बनने हैं। बृहस्पतिवार को इन दोनों प्रोजेक्टों के शिलान्यास के बाद जल्द काम शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्टों पर करीब 231 करोड़ रुपये खर्च होंगे।