{"_id":"5f327f488ebc3e3cdb4e03b3","slug":"ghar-ghar-kanha-program-of-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर कान्हा के आयोजन में ऑनलाइन प्रवेश, भेजें फोटो, ये है नंबर व मेल आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर कान्हा के आयोजन में ऑनलाइन प्रवेश, भेजें फोटो, ये है नंबर व मेल आईडी
Tue, 11 Aug 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर के इंतजार के बाद आ गया जन्माष्टमी का त्योहार। कोविड से पैदा हुए हालात के कारण इस बार घर-घर कान्हा का आयोजन हर बार की तरह संभव नहीं। पर मायूस होने की जरूरत नहीं, आपके बाल गोपालों की फोटो, उनकी शरारत भरी नटखट मुस्कान को लखनऊ के लोग देख सकेंगे। आप उन्हें तैयार करें, उनकी फोटो दी गई मेल आईडी पर मेल करें। जिन्हें मेल करने में दिक्कत हो, वे वाट्सएप नंबर पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
मन मोह लेते हैं किशन-कन्हैया के विविध रूप
कहीं माखन चुराते, कहीं बांसुरी बजाते तो कभी मटकी फोड़ते बाल गोपाल की मोहक छवि भला किसका मन नहीं मोह लेगी। कन्हैया के किसीभी रूप में अपने बच्चों को सजाएं और फोटो खींच कर भेजें। फोटो हमें 12 अगस्त को दोपहर एक बजे तक अवश्य मिल जानी चाहिए। बच्चों की उम्र 5 साल तक होनी चाहिए। चुनिंदा फोटो का प्रकाशन और तीन को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
मेल आईडी : lko-cityreporter@lko.amarujala.com
वाट्सएप नंबर: 7617595538