फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghar-ghar kanha program of amar ujala in lucknow

‘घर-घर कान्हा’ में बाल गोपालों संग मनाएं जन्माष्टमी, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यहां करें संपर्क

Tue, 20 Aug 2019 12:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 20 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
ghar-ghar kanha program of amar ujala in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
साल भर के इंतजार की घड़ियां पूरी हुईं और आ गया मौका ‘घर-घर कान्हा’ के आयोजन का। हर बार की तरह इस बार भी ‘अमर उजाला’ आपके बाल गोपालों के साथ जन्माष्टमी मनाएगा। कार्यक्रम 22 अगस्त को राजभवन के सामने विश्वैसरैया सभागार में दोपहर 12 से चार बजे तक होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कहीं बांसुरी बजाते कृष्ण कन्हैया तो कहीं मटकी से माखन चुराने की कोशिश करते नटवरनागर। कान्हा के ऐसे न जाने कितने रूप हैं जो मन को मोहते हैं। आप भी कन्हैया के किसी भी रूप में अपने बच्चों को सजाएं और आयोजन में पहुंचें। कार्यक्रम में पांच साल तक के बच्चे शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार का विशेष आकर्षण होगा बच्चों के लिए ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता। इसमें निर्णायक मंडल गतिविधियों, साज-शृंगार के आधार पर बच्चों का चयन करेंगे। प्रतियोगिता की पहली श्रेणी में तीन साल और दूसरी में चार से पांच साल तक बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 10-10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा आयोजन के दौरान जमकर मस्ती भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें- प्रतियोगिता की श्रेणी

ghar-ghar kanha program of amar ujala in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम - 22 अगस्त 2019
स्थान- विश्वेसरैया सभागार, राजभवन के सामने
समय : दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

प्रतियोगिता की श्रेणी
पहली : तीन साल तक के बच्चों के लिए।
दूसरी: चार से पांच साल तक के बच्चों के लिए।

ऐसे कराएं पंजीकरण
‘अमर उजाला’ के कार्यालय 3ए तिलक मार्ग, डालीबाग में संपर्क करें या 0522-4053800/9675201390 पर फोन करके पंजीकरण कराएं।

विशेष आकर्षणः बच्चों के लिए ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed