फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Getting honored by CM is an achievement in life

Lucknow News: सीएम के हाथों सम्मान मिलना जीवन की उपलब्धि

Fri, 13 Jun 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Getting honored by CM is an achievement in life
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान मिला। बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने वाले ये मेधावी प्रदेश के दूरदराज के ऐसे इलाकों से भी आए थे, जहां संसाधनों की कमी है या परिवार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कुछ ऐसे भी बच्चे थे, जिन्होंने लखनऊ जैसा महानगर पहली बार देखा था। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होना उनके लिए जीवन की बड़ी उपलब्धि है और यह उनके लिए यादगार पल रहेगा।
विज्ञापन

बस्ती से आए मेधावी छात्र राजकपूर के पिता बचपन में ही गुजर गए। इस बार हाईस्कूल बोर्ड में उनके 94 प्रतिशत अंक आए हैं। उनकी मां ने घर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर झाड़ू-पोछा कर उन्हें पाला और पढ़ाया है। कमजोर आर्थिक परिस्थितियां, संसाधनों की कमी उनके राह में बाधा नहीं बनी। बड़े होकर वह आईआईटी में जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार के तौर पर उन्हें 50 हजार रुपये का चेक मिला है। राजकपूर अभिभूत होते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का सपने भी नहीं सोचा था। ये पल उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा।
विज्ञापन

यही हाल गाजीपुर से आई मेधावी छात्रा अनीता यादव का है, जिनके पिता सुरेश यादव एक निजी कंपनी में मजदूर हैं। हाड़तोड़ मेहनत-मजदूरी से कमाए रुपये से वह बिटिया अनीता के सपनों को सींच रहे हैं। अनीता ने हाईस्कूल में 96 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होकर उत्साहित हैं। कहा, सीएम के साथ खिंचवाई तस्वीर को हमेशा के लिए घर की दीवार पर लगाऊंगी। यही हाल हर्षित, मयंक, सलोनी जैसे कई अन्य मेधावियों का है, जिनका संकल्प और आत्मविश्वास मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed