{"_id":"5aae48a04f1c1b8e778b639e","slug":"generator-caught-fire-in-pnb-bank-indiranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में आग की चपेट में आने से बची पंजाब नेशनल बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में आग की चपेट में आने से बची पंजाब नेशनल बैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Mar 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की इंदिरानगर ब्रांच के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां रखे जनरेटर से आग की पलटें निकलने लगीं। आग लगते ही बैंक का सायरन बजते ही मौके पर गाजीपुर फायर स्टेशन की गाड़ियां पहुंच गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इंदिरानगर में जिस बिल्डिंग में पंजाब नेशनल बैंक है, उसी की छत पर बीएसएनएल का टावर लगा है। टावर को बिजली सप्लाई करने के लिए बैंक के बाहर ही जनरेटर लगाया गया है।
विज्ञापन
जनरेट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। सूत्रों के मुताबिक यह तीसरी बार है जब यहां आग लगी है। सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बैंक खुलवाकर उन्होंने सभी हिस्सों की जांच के बाद बताया कि आग से बैंक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन