{"_id":"628119bf4d073c2fdf113c8f","slug":"general-tickets-will-available-in-six-express-trains-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी के लिए Good News:छह ट्रेनों में फिर मिलेंगे जनरल टिकट, चंडीगढ़ एक्सप्रेस में कल से शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी के लिए Good News:छह ट्रेनों में फिर मिलेंगे जनरल टिकट, चंडीगढ़ एक्सप्रेस में कल से शुरू होगी सुविधा
Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
सार
छह एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा जल्द ही फिर से शुरू होने वाली है। कोरोना काल में सेकेंड सिटिंग में रिजर्वेशन की बाध्यता से रेलवे ने करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा जल्द फिर शुरू होने वाली है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन 15012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 17 मई से जनरल टिकट मिलेंगे। वहीं, ट्रेन 19402 लखनऊ-अहमदाबाद में 21 जून से, ट्रेन 20402 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में 30 जून से, ट्रेन 12540 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस में तीन जून से, ट्रेन 13006 अमृतसर-हावड़ा सुपरफास्ट में 30 जून से और ट्रेन 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में 28 जून से सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
कोरोना काल में सेकेंड सिटिंग में रिजर्वेशन की बाध्यता से रेलवे ने करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रिजर्वेशन की बाध्यता यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही थी। दैनिक यात्री एसोसिएशन इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध कर रहा था। इस पर फिर से जनरल टिकट की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
19 से गरीब रथ में मिलेगा बेडरोल
कोरोना के चलते ट्रेनों में बेडरोल की बंद सुविधा को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। 19 मई से गरीबरथ एक्सप्रेस में बेडरोल मिलेगा। इसके अलावा वाराणसी कैंट स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में भी यह व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन