फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GBC 4.0: Investment in religious cities in Uttar Pradesh.

GBC 4.0: धार्मिक शहरों में निवेश, ढाई लाख लोगों के लिए खुलेगा रोजगार के द्वार

Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Feb 2024 12:08 AM IST
सार

यूपी के आठ धार्मिक स्थलों में 86 हजार करोड़ के निवेश से ढाई लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अयोध्या, काशी व मथुरा में 40 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है।

विज्ञापन
GBC 4.0: Investment in religious cities in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूमि पूजन समारोह (जीबीसी) में सोमवार को प्रदेश के धार्मिक शहरों में भी निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। इसमें अयोध्या, काशी और मथुरा में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं शामिल हैं। इन शहरों समेत प्रदेश के सभी आठ धार्मिक स्थलों में 86 हजार करोड़ रुपये से लगभग 500 परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इससे लगभग ढाई लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन


निवेश परियोजनाओं में सरकार का फोकस प्रमुख धार्मिक शहरों पर भी हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के निर्माण और अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद निवेशक भी इन शहरों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। जीबीसी में सिर्फ अयोध्या, काशी व मथुरा के लिए लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। इसमें काशी में 15,314 करोड़ रुपये से 124 प्रोजेक्ट, मथुरा में 13,487 करोड़ रुपये से 81 और अयोध्या में 10,156 करोड़ से 146 प्रोजेक्ट शुरू होंगे।
विज्ञापन


अयोध्या में सिर्फ पर्यटन विभाग के जरिये 3,500 करोड़ के निवेश से 142 होटल, रिसॉर्ट व गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, आवास विभाग के जरिये 3,409 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। अयोध्या में सभी विभागों के 146 प्रोजेक्ट से लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह वाराणसी में विभिन्न विभागों की 124 प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे। इनमें सर्वाधिक पर्यटन व हॉस्पिटालिटी सेक्टर के हैं। इससे करीब 43 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में 81 प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए भूमि पूजन हुआ है। प्रदेश सरकार यहां 150 करोड़ से मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर का निर्माण भी कराने जा रही है। इससे वहां निवेशकों व पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी और लगभग 30 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी तरह कुशीनगर में 1,152 करोड़, प्रयागराज में 9,619 करोड़, चित्रकूट में 7,047 करोड़, नैमिषारण्य तीर्थक्षेत्र के लिए सीतापुर में 21,801 करोड़ और मिर्जापुर में 7358 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरेगा।


वहीं, वर्ष 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर वहां निवेश परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें कुछ प्रमुख होटल व कई अन्य परियोजनाएं भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed