फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GBC 4.0: Defence Minister says India will reach on new hights in third and fourth term of PM Modi.

GBC 4.0: रक्षा मंत्री बोले, पीएम मोदी के तीसरे और चौथे कार्यकाल में विकास की नई बुलंदियों को छुएगा भारत

Mon, 19 Feb 2024 05:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Feb 2024 05:18 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में पीएम मोदी दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके तीसरे और चौथे कार्यकाल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन
GBC 4.0: Defence Minister says India will reach on new hights in third and fourth term of PM Modi.
संबोध्क्त्र राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4-0 के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यूपी समेत पूरा भारत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि किसी भी विचार, घटना या मुद्दे को अलग तरीके से देखने का प्रधानमंत्री का नजरिया आपको बाकी नेताओं से अलग श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। जहां पर सामान्य जनप्रतिनिधि आपदा देखता है, वहां प्रधानमंत्री जी का विजन उन्हें अवसर देखने की प्रेरणा देता है। जहां सामान्य जनप्रतिनिधि समस्या देखता है, वहां प्रधानमंत्री जी समाधान की ओर देखते हैं। जहां सामान्य जनप्रतिनिधि त्वरित लाभ की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करता है,  वहीं पीएम की दूरदर्शिता उन्हें चीजों को दूरगामी दृष्टि से आने वाले हजार साल के दृष्टिकोण से देखने को प्रेरित करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी विश्व के नेतृत्व नभ में सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा 
रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना के साथ प्रगति कर रहा है। समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो खुद को अकेला नहीं पाता हो या किसी क्षेत्र में खुद को पीछे छूटा मानता हो। दस वर्ष में आपने भारत के विकास भवन की जो मजबूत नींव रखी है, उससे जनता को पूर्ण विश्वास है कि आपके तीसरे व चौथे कार्यकाल तक इस विकास भवन का शिखर आसमां की बुलंदियों को छुएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, बोले- यूपी में अब व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - SP ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान, मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को दिया टिकट; देखें सूची


उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी 
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यूपी आज क्रियाशील व प्रभावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में है, जो उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए कमिटेड हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में इनवेस्टमेंट फ्रेंडली इनवायरमेंट क्रिएट करने की दिशा में जो प्रयास किए हैं, उसकी परिणीति है कि आज उत्तर प्रदेश में यह जीबीसी हो रही है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी जिस प्रकार यूपी आगे बढ़ रहा है। यह जीसीबी यूपी में निवेश लाने की दिशा में पॉथ ब्रेकिंग सेरेमनी साबित होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि आश्वस्त हूं कि यूपी विकास के नए आयाम गढ़ेगा और पीएम के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर प्रदेश समेत पूरे देश को वैश्विक पटल पर आगे ले जाएंगे। 

राजनेता और उद्योगपति साफ नीयत के साथ मिलकर काम करें तो राष्ट्र प्रगति करेगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का दिन उद्यमी बंधुओं का दिन है। एक समय था, जब जनप्रतिनिधियों व उद्योगपतियों की मुलाकात को बड़े संदेहास्पद दृष्टि से देखा जाता था। किसी भी जनप्रतिनिधि का उद्योगपतियों से मिलना राजनैतिक खतरे की घंटी से कम नहीं माना जाता था।

माना जाता था कि राजनेता व उद्योगपतियों का गठजोड़ राष्ट्र के विकास के लिए अच्छा नहीं है। कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं था कि राजनेता और उद्योगपति साफ नीयत के साथ मिलकर काम करें तो राष्ट्र प्रगति करेगा। यहीं पर किसी सामान्य जनप्रतिनिधि व प्रधानमंत्री में मूल अंतर दिखाई देता है। जब प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तबसे यह देश देख रहा है कि किस प्रकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर गुजरात में वे बदलाव की ऐसी बयार लेकर आए हैं, जिसकी सुगंध भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में दूर-दूर तक फैली है। देश के अनेक राज्यों के साथ ही गैर भाजपा शासित राज्य भी विकास के गुजरात मॉडल के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपने उद्योगपतियों व राजनेताओं के बीच के संबंध को संकल्प व राजनीतिक शुचिता के माध्यम से देश के विकास की अनिवार्य शर्त बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed