फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gazette will be restricted in ias pre exam

45 केंद्रों पर आईएएस(प्री) एक्जाम, ये रहेंगे इंतजाम

Thu, 08 Jun 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
gazette will be restricted in ias pre exam
डेमो - फोटो : डेमो
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (आईएएस प्री) का आयोजन 18 जून को लखनऊ के 45 केंद्रों पर होगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान चाक चौबंद इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। बुधवार को एडीएम प्रशासन पवन गंगवार की अध्यक्षता में नामित मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। 
विज्ञापन


बैठक में हिस्सेदारी करते हुए प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर छह उड़ाका दस्ते भी गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दस्ते परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल करेंगे। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन सहित सभी तरह के इलेक्ट्रानिक गैजेट पर भी सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है।

केंद्रों पर निगरानी के लिए तैनात प्रशासनिक अधिकारी भी इस सख्ती के दायरे में रहेंगे। ड्यूटी पर मौजूद कक्ष निरीक्षकों व जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी मोबाइल के साथ परीक्षा कक्ष के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर परीक्षा से होंगे वंचित

gazette will be restricted in ias pre exam
डेमो
परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 तक और दोपहर बाद 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए अलीगंज सेक्टर डी स्थित लोक सेवा आयोग के ए और बी परीक्षा हाल, सभी राजकीय बॉयज व गर्ल्स इंटर कालेज सहित 45 सहायता प्राप्त व निजी शिक्षण संस्थाओं को स्क्रीनिंग बाद केंद्र बनाया गया है।

प्रश्नपत्र राजकीय कोषागार के डबल लॉक में रखवाए गए हैं, जिन्हें परीक्षा के एक घंटा पहले संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रतिबंध के बाद भी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल अथवा इलेक्ट्रानिक गैजेट लाने के आरोपी परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित करते हुए कड़ी कार्रवाई संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के स्तर से होगी। 

एडीएम प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व पीएएसी फोर्स की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश एसएसपी को दिया गया है। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर पांच पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।

यह पुलिस कर्मी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने देंगे। परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पहले संबंधित केंद्र के नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगा। एडीएम प्रशासन ने बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि कक्ष निरीक्षण ड्यूटी में सिर्फ वरिष्ठ व अनुभवी शिक्षकों को ही लगाया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed