फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gate will be placed between kalakankar colony and drainage

डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने निकाला समाधान, काला कांकर कॉलोनी व नाले के बीच लगेगा गेट

Sun, 13 Jun 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gate will be placed between kalakankar colony and drainage
अराजकता से परेशान होकर मकानों पर ‘बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाने वाले महानगर की काला कांकर कॉलोनी के लोगों ने समस्या के समाधान को लेकर शनिवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात कर गुहार लगाई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने मामले में नगर आयुक्त से बात की। इसके बाद नगर आयुक्त ने कॉलोनी के लोगों के साथ ही नाले पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को गोमतीनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत के बाद ये तय हुआ कि कॉलोनी व नाले के बीच एक बड़ा गेट लगेगा। ये गेट आपातकालीन स्थिति या फिर नाले की सफाई के लिए ही खोला जाएगा। जबकि नाले से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला कांकर कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. रवि शंकर गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के नोटिस के सात दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इसके चलते शनिवार को कॉलोनी निवासी तरुण गुप्ता, तुषार गुप्ता व वैभव शुक्ल ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
डॉ. रवि शंकर गुप्ता ने बताया कि तय हुआ फिलहाल कॉलोनी व नाले के बीच में एक गेट लगवा दिया जाए। ताकि नाले पर रहने वाले परिवारों का कॉलोनी में कोई दखल न रहे।
गेट की चाभी कॉलोनी के लोगों के पास रहेगी। कोई इमरजेंसी अथवा नाले की सफाई के लिए ही ये गेट खोला जाएगा।
वहीं, कॉलोनी निवासी जय अरोरा व मयंक श्रीवास्तव का कहना है कि नगर विकास मंत्री से शिकायत और नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी करने पर भी सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे रुख से कॉलोनी के लोग निराश हैं।
प्रधानाचार्य बोलीं, लीज पर ली है नाले की जमीन
राय बिहारी लाल रोड पर पुलिया के पास यूनिवर्सल गर्ल्स स्कूल ने भी नाले पर अतिक्रमण करके कई कमरे बनवा लिए हैं। इस स्कूल को भी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। हालांकि स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मिश्रा का कहना है कि उन्होंने नाले पर कोई अतिक्रमण ही नहीं किया है। उनके पिता ने नाले के ऊपरी हिस्से को नगर निगम से 90 साल की लीज पर लिया था। वह नगर निगम में इसका टैक्स भी अदा कर रही हैं। हालांकि सुषमा ने लीज का कोई कागज उपलब्ध नहीं होने की बात कही हैै। सुषमा का कहना है कि नाले पर अतिक्रमण करके रहने वाले लोगों से वह खुद परेशान हैं। नगर निगम को नाले पर रहने वाले लोगों को हटाना चाहिए। दूसरी ओर स्कूल का अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम के सुस्त रवैये से काला कांकर कॉलोनी के लोगों के साथ ही नाले पर रहने वाले लोगों ने भी नाराजगी जताई है। दोनों पक्षों का कहना है कि स्कूल संचालिका एक कद्दावर नेता से रिश्तेदार हैं। इसी के चलते नगर निगम स्कूल का अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रधानाचार्य सुषमा मिश्रा ने शनिवार को कॉल्विन कॉलेज वार्ड की पार्षद विनीता सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपना पक्षा रखा।
जानिए क्या था मामला
महानगर की काला कांकर कॉलोनी के लोगों ने पिछले दिनों अराजकता से परेशान होकर अपने-अपने मकान पर बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया था। कॉलोनी के लोगों की समस्या को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया। इस पर पुलिस-प्रशासन ने कॉलोनी में पुलिस व पीएसी तैनात करने के साथ ही गश्त बढ़ा दी। पुलिस कमिश्नर ने भी कॉलोनी के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया और नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए जरूरत होने पर फोर्स उपलब्ध कराने की भी बात कही। डीजीपी ऑफिस ने भी उत्तरी जोन की पुलिस से मामले में रिपोर्ट मांगी थी। जबकि नगर आयुक्त ने कॉलोनी व नाले का जायजा लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पांच जून को नगर निगम ने नाले पर अतिक्रमण करने वाले करीब 90 लोगों को नोटिस जारी करके अस्थायी अतिक्रमण तीन दिन और स्थायी अतिक्रमण सात दिन में हटाने की हिदायत दी थी। इसके साथ ही पुलिस लाइन की ओर नाले के छोर पर पुलिया के किनारे अतिक्रमण करके कई कमरे बनाने पर यूनिवर्सल गर्ल्स स्कूल को भी नगर निगम ने नोटिस दिया था।

आवागमन के लिए रास्ता दिया जाएगा
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि काला कांकर कॉलोनी के पीछे नाले पर रहने वाले लोगों को गोमती बांध की ओर से आवागमन के लिए रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए नाले से कुछ अस्थायी निर्माण हटवाकर रास्ता बनाने के बाद कॉलोनी व नाले के बीच गेट लगवा दिया जाएगा। कॉलोनी के लोगों के साथ ही नाले पर रहने वाले लोग इसके लिए राजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed