{"_id":"696e90ed34f2e3667c06a006","slug":"gas-leak-in-a-moving-vehicle-on-the-highway-accident-averted-through-rescue-operation-lucknow-news-c-315-1-brp1006-156748-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर चलते वाहन में गैस रिसाव, रेस्क्यू कर टाला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर चलते वाहन में गैस रिसाव, रेस्क्यू कर टाला हादसा
Tue, 20 Jan 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-अयोध्या हाईवे के दादरा गांव के पास गाड़ी में लदे सीएनजी गैस टैंक से हो रहा रिसाव ।
सफदरगंज। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सोमवार को सीएनजी गैस लेकर जा रहे एक डीसीएम वाहन से अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को वन वे कर डीसीएम को करीब एक किमी दूर ले जाकर बड़े हादसे को टाल दिया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के सोमैया नगर से सीएनजी गैस लेकर डीसीएम अयोध्या की ओर जा रहा था। सफदरगंज क्षेत्र में दादर गांव के पास पहुंचते ही वाहन के मुख्य रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने तेजी से हो रहे रिसाव देखकर डीसीएम चालक को सतर्क किया। तेजी से निकलती गैस देख चालक के होश उड़ गए। उसने तत्काल वाहन रोककर खुद को सुरक्षित किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस ने डीसीएम के दोनों ओर यातायात रोकते हुए बैरियर लगवाए और हाईवे को अस्थायी रूप से वन-वे कर दिया। इसके बाद डीसीएम को हाईवे से करीब एक किमी दूर निर्जन स्थान पर ले जाया गया, जहां अग्निशमन यंत्रों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि डीसीएम में छोटे-छोटे कई सीएनजी सिलेंडर फिक्स्ड थे। मुख्य रेगुलेटर से रिसाव बंद नहीं हो रहा था, जिससे खतरा लगातार बना हुआ था। ऐसे में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक-एक कर सभी सिलेंडरों के रेगुलेटर बंद कराए। काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया जा सका, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस की सूझबूझ, त्वरित निर्णय और समन्वित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।