{"_id":"69f5f63d0c41bacaf5009a47","slug":"gareebrath-express-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1719196-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गरीबरथ एक्सप्रेस में यात्री पर गिरा एसी डक्ट, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गरीबरथ एक्सप्रेस में यात्री पर गिरा एसी डक्ट, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण में रेलवे प्रशासन फेल
पुष्पक एक्सप्रेस में एसी कूलिंग फेल, गर्मी में छूट गए पसीने
लखनऊ। रायपुर से लखनऊ आ रही गरीबरथ एक्सप्रेस की बोगी का एसी डक्ट यात्री पर गिर गया। हालांकि यात्री बाल-बाल बच गया। पर, ट्रेनों की मेंटीनेंस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रेलवे अफसरों की लापरवाही उजागर हो रही है। इससे पूर्व ट्रेनों में खुले तारों, एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें आती रही हैं, जिसका निस्तारण करने में रेलवे फेल साबित हुआ है।
यात्री अनिवेश चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर गरीबरथ की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12536 गरीबरथ एक्सप्रेस में जी-15 में 28 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे थे। वह लोअर बर्थ पर थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन चल रही थी कि अचानक एसी का डक्ट गिर गया। वह सीट पर बैठने ही जा रहे थे, इसी बीच डक्ट गिरा। अगर वह सीट पर लेटे होते तो चोटिल हो जाते। इससे अन्य यात्री भी सहम गए। उन्होंने रेलवे के मेंटीनेंस कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने एसी डक्ट को ठीक किया, जिसके बाद यात्रियों ने आगे का सफर किया। पूरे सफर के दौरान वह डरे सहमे रहे। इसी क्रम में वीआईपी ट्रेन 12533 पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-2 में एसी कूलिंग फेल होने की शिकायत यात्रियों ने दर्ज कराई। एसी बोगी में जनरल से हालात हो गए। रेल सहायता पर यात्रियों ने शिकायत की, लेकिन रेफरेंस नंबर के अलावा उन्हें कोई मदद नहीं मिली। गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के यात्री ने शिकायत की है कि सेकेंड एसी कोच ए-1 के शैाचालय में पानी नहीं होने से दिक्कतें हुईं। एसी कूलिंग भी ठप रही। गाड़ी संख्या 12226 कैफियत एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश की शिकायतें दर्ज कराई गईं।