{"_id":"692ca9c3d1dfd8926f05bcdd","slug":"gardeners-body-found-in-drain-lucknow-news-c-13-lko1070-1495252-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाले में मिला माली का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाले में मिला माली का शव
Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़ कट्टा में रविवार सुबह करीब सात बजे नाले में 45 वर्षीय युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान हरदोई के टड़ियावां एकघरा निवासी रामसागर के रूप में हुई है। वह पारा निवासी विजय श्रीवास्तव के यहां माली का काम करता था। पुलिस के मुताबिक रामसागर के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था, इसीलिए कुछ वर्ष पहले पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था और आशंका है कि नशे की हालत में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।