फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganja worth Rs 3 crore recovered from a passenger who arrived in Lucknow from Bangkok

Lucknow News: बैंकॅाक से लखनऊ पहुंचे यात्री से तीन करोड़ का गांजा बरामद

Tue, 07 Apr 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 3 crore recovered from a passenger who arrived in Lucknow from Bangkok
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने बीती रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए यात्री के पास से करीब तीन करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एयर एशिया की फ्लाइट संख्या एफडी-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे यात्री पर संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रात करीब 11:30 बजे रोका। पूछताछ के दौरान यात्री ने अपने बैग में प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा होने की बात स्वीकार की। बैगेज की तलाशी लेने पर लगभग 3.19 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी शमीम के रूप में हुई है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed