फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape attempt in up

पोलियो ड्रॉप पिलाकर लौट रही युवती से रेप की कोशिश

Tue, 18 Aug 2015 02:04 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
gangrape attempt in up

यूपी के बहराइच जिले में एक युवती के साथ पहले गैंगरेप करने की कोशिश की गई। अपनी जान बचाने के लिए उस युवती ने जीप से छलांग लगा दी। लड़की की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बहराइच जिले के बिछिया बाजार में पोलियो ड्राप पिलाने की ड्यूटी खत्म करने के बाद बस छूटने पर महिला हेल्थ वर्कर ने एक बोलेरो जीप में लिफ्ट लिया।

बोलरो सवार लोगों ने लड़की को लिफ्ट तो दे दी लेकिन बाद में उस पर अश्लील कमेंट करने लगे। कुछ ही देर में यह अश्लील कमेंट छेड़छाड़ और बाद में रेप की कोशिश में बदल गए।
विज्ञापन


अपनी इज्जत बचाने के लिए हेल्थ वर्कर ने तेज रफ्तार बोलेरो जीप से छलांग लगा दी। यह घटना रविवार की रात की है। चलती जीप से छलांग लगाने की वजह से वह लड़की बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में तीन घंटे वह घने जंगल के बीच सड़क के किनारे पड़ी तड़पती रही। रात में गुजर रहे एक वृद्ध ने किसी तरह महिला से उसका पता पूछा। फिर परिवारीजनों को सूचना दी।

फरार हैं बुलेरो सवार, पुलिस ने शुरु की छापेमारी

gangrape attempt in up

गंभीर हालत में देर रात हेल्थ वर्कर को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बोलेरो सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू की है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ३२ वर्षीय महिला स्वास्थ्य विभाग में महिला हेल्थ वर्कर के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी बिछिया बाजार में स्थित वन विभाग के बैरियर पर पोलियो ड्राप पिलाने के लिए लगी हुई है। उसी के तहत हेल्थ वर्कर रविवार को सुबह आठ बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंची थी।

शाम चार बजे तक उसने बैरियर पर ड्यूटी की, लेकिन ड्यूटी की रिपोर्टिंग के चक्कर में बिछिया से मोतीपुर जाने वाली बस छूट गई। एक घंटे तक महिला बैरियर पर ही दूसरे वाहन की इंतजार करती रही। इतने में बिछिया की ओर से आ रही बोलेरो जीप संख्या यूपी ८६ जे ८६२१ उसके सामने आकर रुकी।

जीप में सवार नवागांव निवासी दो युवकों ने महिला को लिफ्ट देने की बात कही। पहले तो हेल्थ वर्कर ने जीप में बैठने से इंकार कर दिया, लेकिन रात होते देख घर पहुंचने के चक्कर में वह बोलेरो में सवार हो गई। बिछिया बैरियर से मोतीपुर का रास्ता घने जंगल के बीच से गुजरता है। इस मार्ग में आवागमन कम हैं।

रास्ते में सन्नाटा होते ही बुलेरों सवार युवकों ने लड़की के साथ पहले अश्लील कमेंट फिर रेप करने की कोशिशें शुरू कर दीं। जब यह कोशिशें तेज हो गईं तो युवती ने किसी तरह से जीप का गेट खोलकर गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी।

फरार हो गए वाहन लेकर

gangrape attempt in up

जिस जगह पर लड़की ने छलांग लगाई थी वह इलाका कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत लक्कड़शाह बाबा के दरगाह के सामने का था।  लड़की के किसी तरह से दरवाजा खोलकर कूद जाने के बाद बोलेरो सवार फरार हो गए।

महिला रात में तीन घंटे घने जंगल के बीच सड़क के किनारे पड़ी तड़पती रही। इसी दौरान पास के गांव से गुजर रहे एक वृद्ध राहगीर की नजर महिला पर गई। उसने किसी तरह अर्द्घचेतना में पड़ी उस लड़की से पता पूछने के बाद फिर घर को सूचना भेजी।

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने रात में ही महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हेल्थ वर्कर के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने नवागांव निवासी जुबेर और समी को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि हेल्थ वर्कर से रेप का प्रयास करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुर्तिहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजाराम और मोतीपुर के थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। निरंतर दबिश दी जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं। शीघ्र ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed