{"_id":"5a66eede4f1c1b89268b5f08","slug":"gangmem-are-washing-dishes-in-house-of-railway-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अफसरों के घरों में बर्तन धो रहे गैंगमैन, video viral","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अफसरों के घरों में बर्तन धो रहे गैंगमैन, video viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पटरियों की मरम्मत करने वाले गैंगमैनों से रेलवे अधिकारी अपने घरों में बर्तन धुलवा रहे हैं। मौजूदा मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के निहालगढ़ सेक्शन के अधिकारी का है।
इसका वीडियो रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी तक पहुंच गया। इसके बाद गैंगमैनों से घरों पर ड्यूटी लेने वालों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
बता दें, बोर्ड के चेयरमैन ने पिछले साल कैफियत एक्सप्रेस व उत्कल एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद रेलवे अधिकारियों के घरों व दफ्तरों में ड्यूटी कर रहे गैंगमैनों को मूल काम पटरियों की मरम्मत पर भेजने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडलों में विजिलेंस ने भी सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। लेकिन यह दिखावा ही साबित हुई। उत्तर रेलवे मंडल के निहालगढ़ सेक्शन में काम करने वाले गैंगमैनों से अधिकारी अभी भी घरों का काम करवा रहे हैं।

Trending Videos
चेयरमैन कोे गुमराह कर रहे अधिकारी
डेमो
- फोटो : डेमो
सेक्शन के एक आला अधिकारी के घर पर बर्तन धुल रहे व झाड़ू लगा रहे गैंगमैन व ट्रॉली मैनों का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। फिलहाल मुख्यालय स्तर से मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
निहालगढ़ सेक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पीडब्लूआई व गैंगमैनों से पूछताछ की जा सकती है। रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की मानें तो डीआरएम ऑफिस के आला अधिकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को गुमराह कर रहे हैं।
गैंगमैन ट्रैक मेंटेनेंस की जगह अफसरों की ड्यूटी बजा रहे हैं और अधिकारी गलत रिपोर्ट बनाकर चेयरमैन से वाहवाही लूट रहे हैं। उधर, अफसरों का कहना है कि गैंगमैनों से मेंटेनेंस का काम ही करवाया जा रहा है।