{"_id":"5f87575a8ebc3e9bfc4f7010","slug":"gangestor-arrest-lucknow-news-lko545295553","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का गैंगस्टर बेटा गिरफ्तार, अवैध कब्जे व रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान का गैंगस्टर बेटा गिरफ्तार, अवैध कब्जे व रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज
Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अरुण यादव पुलिस की हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर पुलिस ने बुधवार को भरवारा के प्रधान रामलखन यादव के गैंगस्टर बेटे अरुण यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्रधान के दो अन्य बेटों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक माह पहले तीनों बेटों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तीनों फरार चल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों की संपत्ति जब्त करने केलिए 14 (1) की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, छोटा भरवारा निवासी ग्राम प्रधान राम लखन का बेटा दिलीप यादव उर्फ दीपू गिरोह चलाता है। इसमें उसके दो भाई अमर सिंह व कल्लू उर्फ अरुण भी शामिल हैं। तीनों मिलकर गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार व चिनहट थानाक्षेत्र में रंगदारी, लूट, बलवा, मारपीट, लोगों को धमकाने का काम करते हैं।
इसकेअलावा अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करते हैं। अपने ही प्लॉट में निर्माण कराने वाले लोगों से अवैध रूप से रूपये वसूलते हैं। इनके खिलाफ गोमतीनगर में जालसाजी व धमकी देने, चिनहट में लूट, बलवा, मारपीट, गोमतीनगर विस्तार में जमीन पर कब्जा करने के लिए धमकी देने व रंगदारी मांगने का केस दर्ज है।

अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं चिनहट की एक महिला ने अपनी बहन को अगवा करने का भी केस दर्ज कराया था। यह गिरोह तीन थानाक्षेत्रों में सक्रिय है। इनके खिलाफ कई लोगों ने शिकायत शासन स्तर तक की है। प्रभारी निरीक्षक धीरज के मुताबिक, तीनों के खिलाफ सितंबर में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
तभी से वे फरार चल रहे थे। डीसीपी पूर्वी ने कल्लू पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी अरुण यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह के सरगना दिलीप यादव उर्फ दीपू व अमर सिंह यादव की तलाश की जा रही है।
उधर, काकोरी पुलिस ने पांच हजार के इनामी गैंगस्टर प्रदीप वर्मा को छंदोईया तिराहे से गिरफ्तार किया। प्रदीप बरावनखुर्द मंसूरनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इसका गिरोह बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता है।