{"_id":"645bd749150959b7dd0ac2c5","slug":"ganga-expressway-22-earth-laying-work-done-adani-group-constructing-464-km-from-badaun-to-prayagraj-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : मिट्टी बिछाने का 22 फीसदी काम हुआ, 464 किमी के निर्माण कर रहा अदाणी समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : मिट्टी बिछाने का 22 फीसदी काम हुआ, 464 किमी के निर्माण कर रहा अदाणी समूह
Wed, 10 May 2023 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 11:12 PM IST
सार
मेरठ से प्रयागराज तक 17,000 करोड़ रुपये की लागत से 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। छह लेन वाला गंगा एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। मेरठ से बदायूं तक 129 किलोमीटर लंबे पहले पैकेज का निर्माण आईआरबी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे में मिट्टी बिछाने का काम 22 फीसदी तक पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे के चार में से तीन पैकेज का निर्माण अदाणी समूह की अदाणी एंटरप्राइजेज लि. और एक पैकेज आईआरबी की ओर से बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के निर्माण में अत्याधुनिक मशीनों के साथ दक्ष इंजीनियर्स की टीम जुटी है।
विज्ञापन
मेरठ से प्रयागराज तक 17,000 करोड़ रुपये की लागत से 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। छह लेन वाला गंगा एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। मेरठ से बदायूं तक 129 किलोमीटर लंबे पहले पैकेज का निर्माण आईआरबी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बदायूं से हरदोई तक 151.7 किमी, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किमी और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किमी के तीन पैकेज अदाणी समूह बना रहा है। डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) के आधार बन रहे छह लेन के एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। इसकी रियायत की अवधि 30 वर्ष होगी।
विज्ञापन
अदाणी समूह के पास 13 प्रोजेक्ट
अदाणी समूह के पास देश में अभी 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 13 एक्सप्रेसवे और सड़क निर्माण प्रोजेक्ट है। समूह छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पांच हजार किलोमीटर सड़कें बना रहा है।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) भारत के सबसे तेजी से बढ़ते विविध संगठन, अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस जैसे यूनिकॉर्न का सफलतापूर्वक निर्माण करने के बाद, कंपनी ने रोमांचक व्यवसायों के अपने पोर्टफोलियो के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।