फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की हत्या

Mon, 13 Feb 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Feb 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
gang rape victim died in sultanpur, sp arun verma candidate was accused
आरोप व‌िधायक

करीब तीन साल पहले सपा विधायक अरुण वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की शनिवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव शनिवार रात करीब दो बजे गांव के पंचायत भवन के पीछे पड़ा मिला।

उसके गले पर चोट के निशान थे। एसपी पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मृतका के पिता ने विधायक अरुण वर्मा व उनके सा‌थियों के खिलाफ जयसिंहपुर थाने में तहरीर दी है। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्‍थल से साक्ष्य जुटाए।

युवती ने सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। बाद में पीड़िता का विवाह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में हो गया था।

युवती इस वक्त अपने मायके में रह रही थी। उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी है। शनिवार शाम वह घर से खेत जाने को निकली पर काफी देर तक नहीं लौटी। परिवारीजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी। खोजबीन के दौरान युवती का शव पंचायत भवन के पीछे मिला।

हाईकोर्ट ने दिलाई थी सुरक्षा, पुलिस ने हटाई
तीन साल पूर्व पीड़िता ने सदर विधायक समेत छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। उसने घटना में महिला सिपाही समेत दो महिलाओं पर आरोपियों की मदद की बात कही थी।

अदालत में सुनवाई के दौरान मुकदमें में कई मोड़ आए। पीड़िता कभी सपा विधायक और उनके समर्थकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाती तो कभी उन्हें क्लीन चिट देती रही।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शहर से 18 सितंबर 2013 को अगवा कर लिया गया था। किशोरी को शहर के गोलाघाट के पास स्थित सुल्तानपुर गेस्ट हाउस में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।

छह अक्तूबर 2013 को किशोरी की बरामदगी होने पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था और नौ अक्तूबर 2013 को  कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में किशोरी ने सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा समेत छह लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
gang rape victim died in sultanpur, sp arun verma candidate was accused

महिला कांस्टेबल पर लगाया था आरोपियों की मदद का आरोप
पीड़िता ने एक महिला कांस्टेबल पर आरोपियों के सहयोग की बात कही थी। इसी मामले में किशोरी के पिता ने 19 नवंबर 2013 को सपा के सदर विधायक अरुण वर्मा, सेमरी बाजार निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू लाला, चोरमा निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ धीरेंद्र सिंह, मोतिगरपुर थाने के कैथवारा गांवा निवासी अनीता सिंह व उसके पुत्र आशू सिंह उर्फ आशुतोष और कोतवाली नगर के पांचोपीरन निवासी अंजुम खां व मोनू खां व कोतवाली नगर की महिला सिपाही पूनम यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मॉनिटरिंग अर्जी दी थी।

विज्ञापन
gang rape victim died in sultanpur, sp arun verma candidate was accused

प्रथम दृष्टया हत्या: एसपी
एसपी पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। परिवारीजनों ने मौत के बाद कोई तहरीर नहीं दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed