फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang rape by taking hostage of teenager

Lucknow News: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 31 Aug 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gang rape by taking hostage of teenager
मोहनलालगंज। निगोहां इलाके के बाजार से घर जा रही 17 साल की किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध पर किशोरी की हत्या का प्रयास किया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर कनकहा चौकी प्रभारी ने टरका दिया।
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दो दिन बाद तीन आरोपियों अनिल, विशाल व करन को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज किया गया था। उस वक्त दुष्कर्म की बात नहीं कही गई थी।
विज्ञापन

मोहनलालगंज इलाके में रहने वाले एक मजदूर के मुताबिक, उसकी 17 साल की बेटी रविवार शाम को निगोहां स्थित बाजार गई थी। लौटते वक्त दो बाइकों पर सवार गांव के ही अनिल, विशाल व करन ने उसे अगवा कर लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर बेटी के हाथ पैर बांध दिए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार देर शाम को किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को तीनों पर किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज किया।
किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने बेटी को रविवार व सोमवार तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। सोमवार शाम को बेटी की हत्या का प्रयास किया।
उसके दुपट्टे से गला घोंटा और फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया गया। आरोपी किशोरी को मृत समझकर छोड़कर भाग गए। किशोरी मंगलवार को बेसुध गांव के किनारे पड़ी मिली।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने किशोरी के पिता को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां होश आने पर उसने आपबीती बताई।
बुधवार को किशोरी के पिता ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी। इस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, मंगलवार को अनिल, विशाल व करन पर भगा ले जाने का केस दर्ज किया गया है। किशोरी ने पहले दुष्कर्म की बात नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed