फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganesh festival in lucknow.

बप्पा को चिट्ठी लिखी, चढ़ाया महामोदक

Sat, 06 Sep 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
ganesh festival in lucknow.

दिन में धूप के बाद शाम को पड़ी बौछारों से खुशनुमा हुए मौसम में शुक्रवार शाम गणपति पूजा पंडालों में भक्त जमकर उमड़े। रामाधीन सिंह पूजा पंडाल में विराजे मनौतियों के राजा के पंडाल में भक्त बप्पा के दर्शनों को लंबी कतारों में लगे।

विज्ञापन


पूजा के आठवां दिन शहर के अन्य पूजा पंडालों में भक्त बप्पा को रिझाने के लिए तरह-तरह से पूजते दिखे। तेलीबाग से बप्पा का विसर्जन करने के लिए ढोल नगाड़ों संग भक्त धूमधाम से आए।
विज्ञापन


रामाधीन सिंह उत्सव पूजा पंडाल में सुबह दर्शनों के बाद शाम को महाआरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बप्पा का आशीष लिया।

कोलकाता से आए कलाकारों ने जगन्नाथ पुरी थीम पर नाटिका का मंचन किया।

तो भजन गायक नवीन ने भजन ‘जयकारा जब गूंजे सिंहासन हिल जाए.., एक दिन यही पूछ लिया किस्मत लिखने वाले को...’ सुनाकर भक्तों को झुमाया। महिलाओं युवतियों की कतार चिट्ठी लिखने को लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नवें दिन यहां दोपहर को महाभिषेक और शाम को महामोदक का भोग लगेगा। उधर, बीबीडी कैंपस में चल रहे गणेश महोत्सव में आठवें दिन गुरु शिष्यों ने बप्पा को महामोदक का भोग चढ़ाया।

सांस्कृतिक संध्या में पैशन ग्रुप ऑफ कोलकाता के कलाकारों केसाथ 25 बच्चों के ग्रुप ने बाल गणेश और छोटा भीम नृत्य से धमाल मचाया। कलाकारों ने श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका रसखान का मंचन किया और भजन सुना कर बप्पा का गुणगान किया।


अहियागंज, महाराष्ट्र समाज, नरही पूजा पंडालों में भी रात को पूजन, आरती के बाद कार्यक्रम हुए। हुसनगंज सुदंरबाग से भी गणपति बप्पा गोमा में विसर्जित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed