फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gallantry medal, medal, gun stolen from colonel's house

Lucknow News: कर्नल के मकान से वीरता पदक, मेडल, बंदूक चोरी

Sat, 19 Aug 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gallantry medal, medal, gun stolen from colonel's house
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले कर्नल सतेंद्र त्रिपाठी के मकान से चोर लाइसेंसी बंदूक, राष्ट्रपति का वीरता पदक, सेना का मेडल और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अयोध्या पुलिस ने एक चोर को लाइसेंसी बंदूक के साथ एक चोर को पकड़ा तब कर्नल को मकान में चोरी की जानकारी हुई। बृहस्पतिवार को उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कर्नल सतेंद्र त्रिपाठी मौजूदा समय में अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। कर्नल के मुताबिक, उनका मकान बंद रहता है।
चोरों ने बंद मकान पर धावा बोला और ताला तोड़कर लाइसेंसी बंदूक, कारतूस, राष्ट्रपति का वीरता पदक, सेना के मेडल और अन्य घरेलू सामान उठा ले गए।
कुछ दिन पहले अयोध्या पुलिस ने एक चोर को पकड़ा और उसके पास से सतेंद्र त्रिपाठी के घर से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक और कुछ कारतूस बरामद किए।
पूछताछ में उसने कर्नल के मकान में चोरी की बात बताई। अयोध्या पुलिस ने कर्नल सतेंद्र त्रिपाठी को फोन कर चोरी की सूचना दी।
खबर पाकर सतेंद्र लखनऊ पहुंचे और बृहस्पतिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जाएगी और चोरी हुए अन्य सामान के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed