फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Furniture traders rally against the mandatory BIS-ISI mark requirement.

Lucknow News: बीआईएस-आईएसआई मार्क की अनिवार्यता के विरोध में फर्नीचर व्यापारी लामबंद

Wed, 23 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Furniture traders rally against the mandatory BIS-ISI mark requirement.
बैठक में मौजूद व्यापारी।
लखनऊ। फर्नीचर पर बीआईएस प्रमाणन और आईएसआई मार्क अनिवार्य किए जाने के विरोध में फर्नीचर व्यापारी और निर्माता लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक में नियमों से सूक्ष्म व असंगठित इकाइयों को छूट देने समेत कई मांगें उठाई गईं। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हसन ने बिना आईएसआई मार्क फर्नीचर पर जुर्माना व जब्ती को अनुचित बताया। 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 फीसदी शुल्क वापस लेने की भी मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बीआईएस लाइसेंस के लिए ऑडिट और उत्पादों की लैब टेस्टिंग का खर्च छोटे निर्माताओं के लिए भारी बताया। कोषाध्यक्ष सोनू ने कहा कि इससे उत्पादन लागत 15 से 25 फीसदी तक बढ़ सकती है। प्रदेश महामंत्री परवेज जैन ने छोटी वर्कशॉप में इन-हाउस टेस्टिंग को अव्यावहारिक बताया।
विज्ञापन

बैठक में सूक्ष्म इकाइयों को छूट, लाइसेंसिंग व टेस्टिंग फीस में 90 फीसदी तक सब्सिडी, जिला व क्लस्टर स्तर पर सरकारी टेस्टिंग लैब और अनुपालन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की गई। इस दौरान महामंत्री सोमदत्त झा, अहमद अतरी, योगेंद्र वर्मा वरिष्ठ महामंत्री नसीम अंसारी, चंद्रशेखर यादव, शिवाकांत त्रिपाठी, आलोक कुशवाहा, राजेश पांडे, पंकज अग्रवाल, यश अग्रवाल, सुमित कटियाल, पंकज राय चंदानी, पप्पू अंसारी, अजय कुमार शर्मा, राहुल, शाकिर अली, शाहरुख अली, आंचल कपूर, अभिषेक सिंह, सत्यपाल सिंह और मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद व्यापारी।

बैठक में मौजूद व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed