फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Full responsibility of polling booth to zonal and sector majistret

पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट की, मॉकपोल के बाद मतदान समाप्ति तक कराना होगा अपडेट

Sun, 05 May 2019 01:10 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sun, 05 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Full responsibility of polling booth to zonal and sector majistret
Voter Id card
मतदान दिवस पर पोलिंग बूथ में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मानी जाएगी। इस लिए हर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को अपने नामित पोलिंग बूथों पर मॉकपोल के बाद से मतदान की समाप्ति तक हर छोटी बड़ी सूचना से आला अधिकारियों को अपडेट कराते रहना होगा।
विज्ञापन


यह नसीहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने दी। वह मेडिकल विवि परिसर स्थित साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में आयोजित सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान दिवस की जिम्मेदारी संभालने से पहले प्रशिक्षित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को रविवार को सुबह छह बजे तक स्मृति उपवन स्थल पर बने रवानगी स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया ताकि पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना करवाने तथा स्वयं द्वारा रिजर्व सामग्री, स्टेशनरी एवं मतदान पार्टियों को यात्रा भत्ते का भुगतान निर्धारित प्रारूप पर करा रिपोर्ट तैयार करायी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान दिवस के दिन छह मई को सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट  सुबह पांच बजे से अपने सेक्टर में नामित मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे तथा मॉक पोल इत्यादि की कार्यवाही कराकर मतदान प्रारंभ होने की सूचना सक्षम अधिकारी को मैसेज कर भेजेंगे।

घर नहीं ले जाएंगे रिर्जव में आवंटित ईवीएम
डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दिन रविवार को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ट्रक इत्यादि में फ्लोर चार्ट तैयार कर क्रमवार रखा जाएगा। ईवीएम-वीवीपैट ले जाने वाला वाहन पूरी तरह से तिरपाल से ढकने के बाद ही रमाबाई रैली स्थल से स्मृति उपवन लाया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को आवंटित ईवीएम वीवीपैट वितरण के बाद मौजूद सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को रिजर्व में इस्तेमाल आने वाली ईवीएम उपलब्ध करायी जाएगी। नामित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट मशीन को रात में अपने साथ घर पर नहीं ले जा सकेंगे। शहरी क्षेत्र में रिजर्व में आवंटित ईवीएम रमाबाई रैली स्थल और ग्रामीण क्षेत्रों के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की रिजर्व ईवीएम तहसीलों में विशेषतौर पर निर्मित स्ट्रांग कक्ष में रखी जाएगी।  मशीनों को तहसील में रखेंगे।


अलग से लगेगी माइक्रो आब्जर्वर की टेबल
चुनाव की मतदान प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाली माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए अलग से टेबल लगाई जाएगी। वहीं पर उनकी उपस्थिति दर्ज होगी तथा वही पर उनको रिपोर्ट का प्रारूप दिया जाएगा। बैठक में सभी को निर्देश दिया गया कि रविवार शाम तक सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed