फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FSDA has not checked mid-day meal from one year in lucknow

एफएसडीए की लापरवाही मासूमों की सेहत पर पड़ सकती है भारी, साल गुजरा, नहीं की मिड-डे मील की जांच

Wed, 11 Dec 2019 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
FSDA has not checked mid-day meal from one year in lucknow

स्कूलों में बांटे जाने वाले मिड-डे मील की सैंपलिंग करीब सालभर से नहीं हुई है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की यह लापरवाही मासूमों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। यही हाल राशन दुकानों से दिए जाने वाले अनाज व आंगनबाड़ी केंद्रों से बंटने वाली भोजन-नाश्ता सामग्री की गुणवत्ता परखने की नमूना प्रकिया का है।

विज्ञापन


मिड-डे मील व आंगनबाड़ी केंद्रों से बांटे जाने वाले नाश्ते व भोजन को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ तैयार खाद्य पदार्थ की नियमित सैंपलिंग कर लैब टेस्टिंग से गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी भी एफएसडीए के सुरक्षा अधिकारियों की है।
विज्ञापन


शासन स्तर से समय-समय पर इन्हें नियमित तौर पर मिड-डे मील के नमूनों की सैंपलिंग के साथ इसमें इस्तेमाल होने वाले राशन, दुकानों के कच्चे अनाज व आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाली खाद्य सामग्री की जांच के निर्देश भी हैं। बावजूद इसके एफएसडीए के जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मांगने पर सामने आई लापरवाही

एफएसडीए के जिम्मेदारों से नमूना सैंपलिंग की जानकारी मांगी गई तो लापरवाही सामने आई। पता चला कि लखनऊ क्षेत्र में जनवरी से अब तक मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्र व राशन दुकानों में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्री का एक भी नमूना लैब टेस्टिंग को जनविश्लेषण प्रयोगशाला नहीं भेजा गया।

वहीं, एफएसडीए के सीएफएसओ एसके मिश्रा का कहना है कि लखनऊ में दो तिहाई स्कूलों में मिड डे मील सप्लाई का काम अक्षयपात्रा संस्था करती है। नियमित अंतराल पर इनकी निर्माण साइट पर जांच कर गुणवत्ता के साथ सफाई के मानकों को परखा जाता है।

एफएसडीए टीम गड़बड़ी की शिकायत न मिलने तक मिड-डे मील, राशन दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री की जांच को सिर्फ सर्विलांस सैंपलिंग करती है। खराब गुणवत्ता की शिकायत पर ही नमूना सैंपलिंग कर लैब जांच को भेजा जाता है।

प्रावधानों की अनदेखी

मिड-डे मील योजना में दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शहर में एनजीओ और ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान व मुख्य शिक्षिका की कमेटी भोजन तैयार कर इसे बंटवाती है। इसके लिए खाद्य सामग्री की उपलब्धता एफसीआई के माध्यम से होती है।

एफएसडीए एक्ट के तहत इसमें इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की जांच व सैंपलिंग नियमित तौर पर होनी चाहिए। हालांकि, अधिकारी यह कहते हुए बचने की कोशिश करते हैं कि इसकी निगरानी और संचालन का जिम्मा अलग-अलग विभाग संभालते हैं। ऐसे में जब तक खाद्य सामग्री में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आती है, सैंपलिंग नहीं की जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed