{"_id":"69f7b4d484e40e73bc0ec32d","slug":"frustrated-by-harassment-from-his-wife-and-in-laws-the-young-man-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1070-1720545-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर युवक ने की खुदकुशी
Mon, 04 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराम। अमेठियन पुरवा गांव निवासी प्रशांत (28) ने शनिवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उनके पिता अशोक सिंह ने पत्नी ममता और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अशोक सिंह के अनुसार, प्रशांत की शादी 2018 में बलरामपुर जिले के गैसड़ी बुजुर्ग के दुधरा गांव निवासी राजकरन सिंह की बेटी ममता से हुई थी। शादी के बाद से ही घर में अक्सर कलह रहती थी। कई बार थाने में समझौता भी हुआ। ममता की मां श्याम कुमारी, पिता राजकरन, बहनें रूबी और बब्बी प्रशांत को प्रताड़ित करते थे। शनिवार रात ममता के कुछ कहने से क्षुब्ध होकर प्रशांत ने फंदा लगा लिया। उसे सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि अशोक सिंह की तहरीर पर ममता सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।