फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From today, there is a festival of theatre and art in the city for five days

Lucknow News: आज से पांच दिन शहर में रंगमंच और कला का उत्सव

Wed, 03 Sep 2025 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
From today, there is a festival of theatre and art in the city for five days
गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में बुधवार से पांच दिवसीय रंगमंच और कला का उत्सव रंग-ए-आवारगी
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में बुधवार से पांच दिवसीय रंगमंच और कला का उत्सव रंग-ए-आवारगी का आयोजन शुरू हो रहा है। यह आयोजन सात सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

गोरखपुर के लोकप्रिय रूपांतर नाट्य मंच की ओर से कराए जा रहे इस उत्सव की शुरुआत बुधवार को भिखारी ठाकुर पर केंद्रित नाटक कहत भिखारी से होगी। आयोजक अपर्णेश मिश्रा ने बताया कि 4 सितंबर को लखनऊ की संस्था द मॉकिंग बर्ड्स की ओर से नाटक कैंप का मंचन और नाट्य शास्त्र पर संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में डॉ. राधावल्लभ त्रिपाठी, भारत रत्न भार्गव, डॉ. राजेन्द्र उपाध्याय और डॉ. महेश चंपकलाल जैसे प्रतिष्ठित विद्वान वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। पांच को हिमांशु बाजपेई की दास्तानगोई और पटना के राग रेपेटरी की ओर से आधी रोटी पूरा चांद नाटक का मंचन होगा।
विज्ञापन


छह को मुशायरे का आयोजन होगा। इसी दिन कोलकाता की नाट्य संस्था पदातिक व रिख की ओर से नाटक हो सकता है दो आदमी दो कुर्सियां का मंचन भी होगा। अंतिम दिन सात सितंबर को बैंड की संगीतमयी प्रस्तुति के साथ ही मुम्बई की संस्था ऐसे एनसेबल द्वारा सलीम आरिफ निर्देशित नाटक रीडेनलपमेंट का मंचन किया जाएगा।रूपांतरण नाट्य मंच की स्थापना गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर गिरीश रस्तोगी ने 1968 में की थी। अब तक यह संस्था 100 से अधिक नाटक की प्रस्तुतियां कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed