{"_id":"6ab81b302edc307f1f03030a","slug":"from-the-plate-to-the-kitchen-the-vice-chancellor-inspected-the-arrangements-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1939447-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थाली से रसोई तक, कुलपति ने परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थाली से रसोई तक, कुलपति ने परखी व्यवस्था
विज्ञापन
थाली से रसोई तक, कुलपति ने परखी व्यवस्था
लखनऊ। मूसलाधार बारिश के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी शनिवार को छात्रावासों की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे। द्वितीय परिसर स्थित कौटिल्य बॉयज और डॉ. बीआर आंबेडकर गर्ल्स हॉस्टल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेस की रसोई से लेकर खाद्य सामग्री और कमरों तक की व्यवस्था देखी। खास बात यह रही कि कुलपति दोनों छात्रावासों में छात्रों के बीच बैठकर मेस का भोजन भी किया और खाने की गुणवत्ता को परखा।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने मेस की रसोई और स्टोर रूम का बारीकी से जायजा लिया। दाल, चावल, मसाले और तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट देखी। रसोइयों और मेस कर्मचारियों को साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।
इसके बाद कुलपति ने डाइनिंग हॉल, छात्रावास के कमरों, गलियारों और रीडिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पेयजल, बिजली, वॉशरूम की सफाई और पढ़ाई के माहौल की जानकारी ली। कौटिल्य हॉस्टल में छात्रों से कहा कि वे अपनी सभी समस्याओं को संकलित कर प्रोवोस्ट को दें, ताकि उनका जल्द समाधान कराया जा सके। बारिश को देखते हुए उन्होंने निर्माण विभाग को जलभराव, सीलन और बिजली की वायरिंग से जुड़ी समस्याओं को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। छात्रावासों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण दल में निर्माण विभाग के अधीक्षक प्रो. विनीत वर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया और प्रॉक्टर प्रो. अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।