फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From independent to BJP: a hat-trick of victories

Lucknow News: निर्दलीय से भाजपा तक, जीत की हैट्रिक

Thu, 29 Oct 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
From independent to BJP: a hat-trick of victories
जीत के बाद उमेश द्विवेदी।
लखनऊ। तीन चुनावों के नतीजों में उमेश द्विवेदी की जीत का अंतर लगातार बढ़ा है। वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद भाजपा के टिकट पर 2020 और 2026 के चुनाव में भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के चुनाव में उमेश द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माध्यमिक शिक्षक संघ के डॉ. सुरेश तिवारी को 771 मतों से पराजित किया था। इसके बाद वर्ष 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय डॉ. महेंद्र नाथ राय को 3,247 मतों के अंतर से हराया। वर्ष 2026 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुशील कुमार को 4,808 मतों से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


भाजपा व शिक्षकों का जताया आभार, बोले-शिक्षक हित रहेगा सर्वोपरि
उमेश द्विवेदी ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। कहा कि पार्टी ने उन जैसे साधारण शिक्षक पर भरोसा जताने के साथ राजधानी की सीट से प्रत्याशी के लायक समझा। शिक्षकों ने भी उन पर तीसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत के साथ शिक्षकों को विश्वास दिलाते हैं कि उनकी आन, बान शान के लिए कभी भी किसी से टकराना पड़ेगा तो व पीछे नहीं हटेंगे।

जीत के बाद उमेश द्विवेदी।

जीत के बाद उमेश द्विवेदी।

जीत के बाद उमेश द्विवेदी।

जीत के बाद उमेश द्विवेदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed