{"_id":"13b3b68bd2c05e9985e07958e89398d1","slug":"fresher-party-in-amity-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निऑन बीच पार्टी में जमकर थिरके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निऑन बीच पार्टी में जमकर थिरके कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Sep 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुंदर का किनारा, लड़कों के सर पर हैट तो लड़कियों के सर फूलों का रिंग। कभी गिटार के तार से निकलता दिलों को छूने वाला संगीत तो कभी रैंप पर वॉक कर अपनी अदाओं के जलवा बिखेरते स्टूडेंट्स।
विज्ञापन
शुक्रवार को एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था फ्रेशर्स के वेलकम के लिए सीनियर्स द्वारा ऑर्गेनाइज कार्यक्रम का, जिसकी थीम थी ‘निऑन बीच पार्टी’।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ इस पार्टी में मीडिया पार्टनर रहा। इस दौरान सभी जूनियर्स में मिस्टर और मिस फ्रेशर का टाइटल पहनने की होड़ लगी रही।
इनमें से रोहन शर्मा ने विभिन्न राउंड्स पार करते हुए टैलेंट राउंड में जहां ‘तेरी गलियां...’ गीत सुनाकर सबको इंप्रेस किया, वहीं क्वेश्चन-आंसर राउंड में सभी का दिल कर इस साल के मिस्टर फ्रेशर का टाइटल जीता।
विज्ञापन
गर्ल्स में प्रशस्ति दुबे ने बाजी मारी। उन्होंने सीनियर्स की मिमिक्री कर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया और मिस फ्रेशर का खिताब जीत लिया।
अमर उजाला की ओर से मिस्टर और मिस फ्रेशर को विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर दीप्ति पांडेय और अरुण कपूर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
डांस और सिंगिग के साथ हुए फनी राउंड
जूनियर्स के साथ ही सीनियर्स ने भी स्टेज पर अपने परफॉर्मेन्स दिए। थर्ड ईयर स्टूडेंट कुनाल ने ‘दिल चाहता है.’गीत पर गिटार के ऐसे तार छेड़े की सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स वात्सल्य और देबारुन ने ‘कुछ इस तरह.’गीत सुनाया।
‘स्पिन ए यार्ड’ राउंड में स्टूडेंट्स को एक डायलॉग के साथ इमोशन जैसे हैप्पीनेस, रोमांटिक, सैड आदि दिए, जिस पर उनको अपनी स्टोरी क्रिएट करनी थी।
इस फनी ईवेंट को सभी ने एन्जॉय किया और पूरे हॉल में ठहाके लगवाए। मिताली, कृति, पूजा, महविश, श्वेता, शुभम के ग्रुप ने ‘नींद चुराई मेरी.’और ‘बाबूजी जरा धीरे चलो.’गीत पर ग्रुप डांस परफॉर्म कर सबका दिल जीता।