यूपी का एक शहर हुआ टोटल फ्री वाई-फाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र आज लखनऊ जंक्शन पर वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ किया।
इंटरनेट के दौर में पूर्वोत्तर रेलवे शनिवार से लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिल गई है।
रेल बजट में घोषित सुविधा पर अमल करते हुए लखनऊ जंक्शन पर खास कानॅकोर बनाया गया है। यहां बैठकर यात्री अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
30 मिनट तक यह सुविधा मुफ्त मिलेगी। इस बीच यात्री डाउनलोडिंग भी कर सकेंगे, लेकिन 30 मिनट के बाद उपयोग पर उन्हें शुल्क अदा करना होगा।
वहीं, लखनऊ जंक्शन के बाद अब उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी वाई-फाई की सुविधा जल्द ही शुरू करने की तैयारी है।
आराम से बैठकर निपटाएं काम
डीआरएम अनूप कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को वाईफाई सुविधा देने के लिए विशेष कॉनकोर बनाया है।
इसमें आरामदायक कुर्सियां हैं, जहां बैठकर यात्री अपना जरूरी कामकाज मोबाइल फोन या लैपटॉप से निपटा सकेंगे।
वैसे वाई-फाई का लाभ कॉनकोर से करीब 50 मीटर के क्षेत्र में बैठे लोग भी उठा सकेंगे। इस तरह से करीब 300 यात्री एक बार में सुविधा पा सकेंगे।
लखनऊ जंक्शन पर सुबह छह बजे से 10 बजे तक ट्रेनों की आवागमन सबसे ज्यादा है। इससे इस दौरान यात्री वाई-फाई का सबसे अधिक इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके अलावा दोपहर में शताब्दी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, रायपुर गरीब रथ, चेन्नई, चित्रकूट, पुष्पक, अवध, वैशाली, कैफियत व कृषक एक्सप्रेस और झांसी इंटरसिटी सहित दूसरी ट्रेनों में यात्रा के लिए आने वाले लोग भी इस सुविधा का लाभ पा सकेंगे।