राजनाथ बोले, मोदी सरकार सबको देगी मुफ्त इलाज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी गरीबों को जल्द ही सुनिश्चित फ्री इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार गरीब मरीजों के लिए नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन ला रही है। इसमें सभी को दवाओं के साथ ही कम से कम 12 तरह की जांचें मुफ्त कराने का प्रावधान किया जा रहा है।
इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय योजना बना रहा है। 2015 में इसे देश भर में लागू कर दिया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में कही।
गृहमंत्री ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में स्वास्थ्य सेवाओं का सिस्टम अलग-अलग है। इससे कुछ संस्थानों में मरीजों को भीड़ बढ़ रही है। 85 फीसदी मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज पीएचसी-सीएचसी पर हो सकता है।
कोशिश की जा रही है कि पीएचसी व सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को इतना सुदृढ़ कर दिया जाए कि गरीब मरीज को वहीं इलाज मिल सके। इससे पीजीआई, केजीएमयू, एम्स से मरीजों की भीड़ कम की जा सकेगी। नेशनल हेल्थ एश्योरेंस मिशन में ऐसा प्रावधान किया जाएगा कि मरीजों को सुनिश्चित इलाज मिल सके।
इसके अलावा यूनिवर्सल हेल्थ केयर एंड कवर की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। गरीब मरीजों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर ही अच्छा इलाज मिल जाए तो उनहें इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है कि हर नागरिक को अधिकृत स्वास्थ्य सेवाएं मिले।
और भी बहुत कुछ करेगी सरकार
इसके लिए देश भर में 12 मेडिकल कॉलेज, 4 एम्स और स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को रिवाइज और रीविजिट करने की जरूरत है। आयुष मंत्रालय बनाकर आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धि, योगा को बढ़ाया जा रहा है।
इससे भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।
यूनाइटेड नेशन की जनरल एसेंबली में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कर्नाटक सरकार द्वारा 2009 में शुरू की गई बाजपेई आरोग्य श्री योजना को ब्रिटेन के मेडिकल जनरल में स्थान मिला है।
इस योजना के बाद प्रदेश में मृत्युदर घटकर 60 फीसदी से कम हो गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पीने का साफ पानी की उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 5 से 10 साल में गंगा से लेकर गोमती तक सभी प्रमुख नदियों को स्वच्छ कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर को देश भर में स्वच्छता मिशन शुरू किया है। देश में ये पहला मौका है जब प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक सभी सफाई के लिए झाड़ू लेकर निकल पड़े हैं।