फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free night calling on BSNL fonr from tomorrow.

BSNL के बेसिक फोन पर फ्री नाइट कॉलिंग कल से

Thu, 30 Apr 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
Free night calling on BSNL fonr from tomorrow.

बीएसएनएल अपने बेसिक फोन उपभोक्ताओं को एक मई से एक खास तोहफा देने जा रहा है। इसके तहत बेसिक फोन से बीएसएनएल समेत किसी भी सर्विस प्रोवाइडर के बेसिक फोन या मोबाइल पर मुफ्त बातचीत की सुविधा होगी।

विज्ञापन


साथ ही उपभोक्ता उस समय मुफ्त इंटरनेट का लाभ भी उठा सकेंगे। पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक एचआर शुक्ला ने बुधवार को बताया कि इसके लिए बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं से हर महीने बेसिक फोन किराए के साथ 20 से 45 रुपये का मामूली शुल्क वसूलेगा।
विज्ञापन


बेसिक फोन के सभी प्लान पर मिलेगी सुविधा

मुख्य महाप्रबंधक शुक्ला बताया कि सभी लैंडलाइन स्पेशल प्लान, अनलिमिटेड प्लान और कॉम्बो प्लान (बेसिक फोन के साथ ब्राडबैंड कनेक्शन) से जुड़े देश भर के बीएसएनएल उपभोक्ता एक मई की रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक अनलिमिटेड मुफ्त नाइट कालिंग व इंटरनेट का फायदा उठाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करना होगा। बीएसएनएल खुद ही हर बेसिक फोन उपभोक्ता के कनेक्शन पर इस सुविधा को उपलब्ध कराएगा।

नई सुविधा से स्वत: जुड़े जाएंगे सभी उपभोक्ता

Free night calling on BSNL fonr from tomorrow.

सीजीएम शुक्ला ने बताया कि बेसिक फोन पर कॉम्बो प्लान लेने वाले सभी 27 तरह के श्रेणी के उपभोक्ता नाइट कालिंग व इंटरनेट से स्वत: ही जोड़े जाएंगे।

रात में देश भर में मुफ्त बातचीत व इंटरनेट इस्तेमाल के लिए बेसिक फोन का कनेक्शन के लिए टोल फ्री नंबर 1800-345-1500 संपर्क किया जा सकता है।

अगले माह लॉन्च होगा नया सिम
बीएसएनएल अगले महीने 81 रुपये वैल्यू का नया सिम बाजार में लॉन्च करेगा। इस सिम को लेने के बाद उपभोक्ता एक माह तक बीएसएनएल नेटवर्क पर 20 पैसा प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसा प्रति मिनट बातचीत कर सकेगा। इसके लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर की जरूरत नहीं होगी।

मोबाइल नेटवर्क की बेहतरी को 110 नए बीटीएस

Free night calling on BSNL fonr from tomorrow.

बीएसएनल अगले महीने तक मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या को काफी हद तक दूर कर देगा।

पूर्वी परिमंडल के सीजीएमने बताया कि इसके लिए शहर में 110 नए बेसिक ट्रांसमिशन सिस्टम (बीटीएस) संचालित कराए जा रहे हैं, इनमें से 65 नए 2जी प्लस 3जी बीटीएस कार्य करने लगे हैं।

शेष 45 बीटीएस को जल्द चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए 68 रुपये में एक जीबी की डाटा बेस सुविधा के साथ नया डाटा वाउचर भी प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed