फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free insurance premium for anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली चुनावी सौगात

Fri, 13 Sep 2013 01:23 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 13 Sep 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
free insurance premium for anganwadi workers

प्रदेश सरकार अब लोकसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लुभाने जा रही है।

विज्ञापन


इन कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के बीमे का प्रीमियम माफ कर दिया गया है। यानी अब सरकार खुद आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीमा योजना का प्रीमियम भरेगी।

यहां तक कि गंभीर बीमारियों को भी इसमें जोड़ दिया गया है। इसके लिए अलग से 80 रुपये सालाना प्रीमियम भी अब इन कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नहीं देना पड़ेगा।

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बीमा योजना चल रही है। समूह बीमा योजना में प्रत्येक कार्यकत्रियों को इसका प्रीमियम हर साल देना होता है।
विज्ञापन


यह प्रीमियम करीब 200 रुपये होता है। इसे सरकार ने माफ कर दिया है। साथ ही गंभीर बीमारियों की कवरेज के लिए 80 रुपये का प्रीमियम भी सरकार अब खुद भरेगी। सरकार के इस फैसले से करीब पौने दो लाख से अधिक कार्यकत्री व डेढ़ लाख सहायिकाएं लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अगले दो साल यानी 31 मार्च 2015 तक बीमे का प्रीमियम खुद भरने का निर्णय किया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का यह बीमा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से हुआ है।


इसमें प्राकृतिक या फिर दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमा कंपनी कार्यकत्रियों के परिवारीजनों को बीमे का भुगतान करती हैं। गंभीर बीमारी होने पर भी एलआईसी क्लेम देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed