{"_id":"67d8883c9884ae48750dafef","slug":"free-coaching-for-preparation-of-group-c-jobs-from-one-lucknow-news-c-13-knp1050-1117630-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रुप सी की नौकरी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रुप सी की नौकरी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग एक से
विज्ञापन
लखनऊ। एससी, एसटी व ओबीसी (आरक्षित) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ग्रुप सी की नौकरी की तैयारी के लिए एक अप्रैल से निशुल्क कोचिंग की शुरुआत होगी। कोचिंग में प्रवेश लेने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा हो, इसके लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करेगा। विशेष मुहिम के जरिये उन्हें कोचिंग से मिलने वाले लाभ व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय सहायक जैसी ग्रुप सी नौकरी की तैयारी के लिए विभाग निशुल्क कोचिंग की सुविधा देता है। 65 सीटों पर आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश होता है। एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 2400 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाती है। इसका लाभ लेने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास रखी गई है। 18 से 35 साल के युवा कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोडल अधिकारी हिमांशु वर्मा ने बताया कि कोचिंग में प्रवेश के लिए 10 दिन शेष हैं। इच्छुक विद्यार्थी 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर विस्तार से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन के दौरान शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, आधार संख्या व फोटो लगाना जरूरी है। प्रवेश प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी।