{"_id":"6aa46bcb08f3e0415c0692d3","slug":"free-coaching-at-jubilee-from-october-foundation-for-jee-neet-to-be-laid-starting-in-class-11-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1916159-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जुबिली में अक्तूबर से मुफ्त कोचिंग, 11वीं से ही बनेंगी जेई-नीट की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जुबिली में अक्तूबर से मुफ्त कोचिंग, 11वीं से ही बनेंगी जेई-नीट की नींव
विज्ञापन
साझा पत्र के दौरान प्राचार्य सुमित कुमार और कोचिंग के डायरेक्टर गौरव। -संवाद
रविशंकर गुप्ता
लखनऊ। डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अब महंगी कोचिंग की राह जरूरी नहीं होगी। कॉलेज परिसर में ही उन्हें जेईई और नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। अक्तूबर से शुरू होने वाली इस कोचिंग में फिजिक्स वाला के शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इसके लिए स्कूल परिसर में दो कमरों का आवंटन किया जाएगा।
इस पहल की शुरुआत कक्षा 11वीं से होगी, ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो साल का समय मिल सके। कॉलेज में 11वीं के 210 विद्यार्थी हैं। निशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का चयन विशेष मूल्यांकन परीक्षा से किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज का शैक्षणिक संस्था फिजिक्स वाला से समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत बच्चों निशुल्क यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। (संवाद)
इससे पहले वाराणसी में हो चुकी है पहल
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज वर्तमान प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व में भी पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए निशुल्क सुपर 30 कोचिंग के नवाचार की शुरुआत की थी। नतीजन एक छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने पूरे प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा में 25 वर्षों के बाद टॉप टेन में स्थान हासिल कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को गौरवान्वित किया था। साथ ही बोर्ड की परीक्षा में कई बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव के अनुसार, 11वीं कक्षा से ही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिलने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस कदम से न केवल अभिभावकों की आर्थिक चिंता दूर होगी, बल्कि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और आसपास के सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को भी देश के शीर्ष संस्थानों में प्रवेश पाने का समान अवसर मिलेगा।