फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free Bus Travel on coming Rakshabandhan in Uttar Pradesh Transport Corporation Buses in UP

यूपी: सीएम योगी ने बहनों को दिया तोहफा, रक्षाबंधन पर मुफ्त में कर सकेंगी बस से सफर

Fri, 09 Aug 2019 09:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 09 Aug 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Free Bus Travel on coming Rakshabandhan in Uttar Pradesh Transport Corporation Buses in UP
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (फाइल फोटो)

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर्व पर सिर्फ 15 अगस्त को लगभग 12 लाख महिलाओं को बस में मुफ्त सफर कराने की तैयारी की है। इसके लिए प्रदेश भर में अतिरिक्त रूप से साधारण सेवा की बसों का इंतजाम किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेख ने बताया कि  निगम इस संबंध में  जल्द ही आदेश जारी करेगा। संचालन इकाई के उच्च अफसर ने बताया कि प्रदेश भर में पिछले रक्षाबंधन पर 11 लाख महिलाों ने बस सफर किया था। उम्मीद है, कि इस साल एक लाख महिलाएं अधिक बस सफर करेंगी। इस संबंध में प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधक, डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं कार्यशाला के सेवा प्रबंधकों तैयारी करने के निर्देश दिए गये हैं। उधर, निगम के प्रवक्ता अनवर अंजार ने बताया कि रक्षाबंधन पर लखनऊ, दिल्ली एवं गाजियाबाद से पूर्वांचल वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा आदि की नॉन स्टाप सेवा की बसों का संचालन होगा। इसके लिए लखनऊ, कानपुर एवं गाजियाबाद से बसें दिल्ली जाएंगी। 

विज्ञापन


अफसर, कर्मचारी अवकाश निरस्त
प्रबंध निदेशक ने रक्षाबंधन के मद्देनजर 13 से 18 अगस्त तक चलने वाली बसों के चलते अफसरों एवं कर्मियों के अवकाश को निरस्त कर दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक को भेजे गये आदेश में कहा गया कि अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों को इस अवधि में कोई भी अवकाश, साप्ताहिक विश्राम अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। यहीं नहीं,  कोई अधिकारी अपना कार्य क्षेत्र इस अवधि में नही छोडे़गा। चालकों, परिचालकों, कार्यशाला व संचालन शाखा के कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसे अवगत कराते हुए नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाये। इस अवधि में अनुबंधित बसों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाये तथा कोई भी अवकाश स्वीकृत न किया जाये। चेकिंग दस्ते रूट पर सक्रिय रह कर बसों की जांच करेंगे। 
विज्ञापन


प्रोत्साहन योजना लागू
परिवहन निगम ने 13 से 18 अगस्त तक छह दिन निगम की बस का संचालन करने वाले चालकों, परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। ग्रामीण (अंतर्जनपदीय) छह दिन की अवधि में न्यूनतम 1800 किलोमीटर के संचालन पर 1200 रुपयें, उपनगरीय में छह दिन की अवधि में न्यूनतम 1500 किलोमीटर के संचालन पर 1200 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा डिपो, नोएडा क्षेत्र  में छह दिन की अवधि में न्यूनतम 1500 किलोमीटर के संचालन पर देय प्रोत्साहन की धनराशि  1200 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दी जायेगी। इसके अलावा  बस स्टेशनों पर रक्षाबंधन के पर्व पर तैनात किये गये कार्मिकों व पर्यवेक्षकों के लिये गाजियाबाद क्षेत्र को 15,000, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली एवं लखनऊ को  10-10 हजार एवं सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, इटावा क्षेत्रों को 5-5 हजार  की धनराशि बस स्टेशनों की संख्या के दृष्टिगत स्वीकृति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed