{"_id":"6ab43f0ef08f9c66750f6848","slug":"fraudsters-swindled-8-lakh-rupees-from-an-ssb-personnel-by-posing-as-insurance-agents-lucknow-news-c-13-lko1096-1934360-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को इंश्योरेंस कर्मी बताकर जालसाजों ने एसएसबी कर्मी से हड़पे आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को इंश्योरेंस कर्मी बताकर जालसाजों ने एसएसबी कर्मी से हड़पे आठ लाख
Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को इंश्योरेंस कर्मी बताकर जालसाजों ने विभूतिखंड स्थित एसएसबी कार्यालय में तैनात जयपुर निवासी योगेश राय से 8.07 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
योगेश के मुताबिक, सात जुलाई को उनके पास अनजान नंबर से महिला की कॉल आई। उसने खुद को बीमा कर्मी सारिका बताया। उसने कहा कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी से एजेंट रुपये निकाल रहा है। इस पर वह घबरा गए। उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी से बात कराने का झांसा दिया और कॉल ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जालसाजों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उनके खातों से 8.07 लाख रुपये निकाल लिए। रकम के बारे में पूछने पर आरोपियों ने इसे बीमा प्रक्रिया बताते हुए हर साल दो लाख रुपये लौटने का भरोसा दिया। 29 अगस्त तक रकम खाते में आने की बात कही लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संपर्क करने पर नंबर बंद मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक फोन नंबर के जरिये आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।